Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रणवीर सिंह की 'रॉ पावर' के मुरीद हुए साउथ सुपरस्टार्स, 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा का मास्टरपीस

Ranveer Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 13:25 IST

निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर जगह से सराहना बटोर रही है। कई बड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अब इस लिस्ट में जूनियर एनटीआर, महेश बाबू और रूपाली गांगुली का नाम शामिल हो गया है। महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर कर 'धुरंधर: द रिवेंज' को एक धमाकेदार फिल्म बताया। उन्होंने लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' एक धमाकेदार फिल्म है, जिसे शानदार तरीके से पेश किया गया है। 

रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है। वहीं, आदित्य ने भी इसे अच्छी तरह से निर्देशित किया है जबकि आर. माधवन की एक्टिंग खासतौर पर शानदार रही है और शाश्वत सचदेव का संगीत भी लाजवाब है। मेरी तरफ से पूरी टीम को बधाई।"

जूनियर एनटीआर ने भी आदित्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की सफलता और इसकी तारीफ के लिए एक लंबा सा नोट शेयर किया। अभिनेता ने लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' की टीम को दिल से सलाम। भारतीय दर्शकों के लिए शानदार फिल्म है। 

रणवीर सिंह ने फिल्म में कमाल का काम किया, उनकी एक्टिंग देखने लायक है। आदित्य धर ने हर सीन को बहुत अच्छे तरह से पेश किया। यह फिल्म हर देशवासी की भावनाओं को छूती है और खत्म होने के बाद भी याद रहती है। आर. माधवन ने हमेशा की तरह बेहतरीन काम किया है। 

संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने भी दमदार काम किया। शशवत सचदेव का संगीत फिल्म को जोश से भर देता है। पूरी टीम को बधाई, यह फिल्म लंबे समय तक याद रहेगी।" टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी एक्स पर फिल्म के लिए एक लंबा नोट लिखा, "गुरुवार को मैंने ये फिल्म देखी और इसका असर अभी भी मुझे महसूस हो रहा है। 

यह एक बेबाक और शानदार सिनेमा का अनुभव था। आदित्य धर, आपने फिल्म बनाने के नियम बदल दिए! रणवीर सिंह ने हमजा के किरदार में इतनी ऊर्जा और रॉ पावर दिखाई, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। खासकर जसकीरत जब आखिरी में अपनी मां को देखता है, उसकी आंखों का भाव कमाल का था। 

आर. माधवन की एक्टिंग के लिए 'शानदार' कहना भी कम है, मैं उनकी बहुत बड़ी फैन बन गई हूं। विजय गांगुली के नाम को स्क्रीन पर देखकर बहुत गर्व महसूस हुआ। विकास नौलखा के विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर कमाल के थे। राकेश बेदी हमेशा की तरह शानदार। हर तकनीशियन और कलाकार को धन्यवाद, जिसने हमें एक ऐसा मास्टरपीस दिया।"

 

Tags: Ranveer Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD