Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: पूरे राज्य में 426 ड्रग हॉटस्पॉटों पर छापेमारी; 248 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 38 हजार से अधिक एफआईआरज़ दर्ज कर 54 हजार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 2384 किलोग्राम हेरोइन, 715 किलोग्राम अफीम और 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी की बरामद

Anti Drug Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 11:35 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब से नशों के खात्मे के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों के तहत, पंजाब पुलिस ने अपनी नशा विरोधी मुहिम के 383वें दिन आज राज्य भर में चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉटों - नशे और नशीले पदार्थों की बिक्री के स्थानों - पर राज्य स्तरीय घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया। यह घेराबंदी और तलाशी अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) के वरिष्ठ अधिकारियों को इस अभियान की व्यक्तिगत निगरानी के लिए अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया था। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने राज्य भर में 426 ड्रग हॉटस्पॉटों पर छापेमारी की। इस दौरान 200 एफआईआरज़ दर्ज कर 248 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 710 ग्राम हेरोइन, 20 किलोग्राम भुक्की, 2655 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 14,150 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के कहा है। 

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो इस अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू की गई ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत अब तक पूरे राज्य में 38,119 एफआईआरज़ दर्ज की गई हैं और 54,190 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 2384 किलोग्राम हेरोइन, 715 किलोग्राम अफीम, 303 क्विंटल भुक्की, 834 किलोग्राम गांजा, 51.35 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 36 किलोग्राम आईसीई और 17 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 1.21 लाख व्यक्तियों को नशा मुक्ति या ओट केंद्रों में इलाज और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।

इस दौरान ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 58वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 15,458 हो गई हैं। इसके अलावा 80 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 101 व्यक्तियों को सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया। 

पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

 

Tags: Anti Drug Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD