Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 18:01 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत जिला में संचालित सभी बैंक प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि पात्र खाता धारकों  को सामाजिक सुरक्षा बीमा-पेंशन योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जाए। वह आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला परामर्शदात्री समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए  बोल कर रहे थे।

उन्होंने इस दौरान वार्षिक ऋण योजना (एनुअल क्रेडिट प्लान) 2026-27 का भी विमोचन किया। मुकेश रेपसवाल ने बताया  कि जिला में संचालित बैंकों  को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1932.83 करोड़ का लक्ष्य  निर्धारित किया गया था।   

इसके तहत तीसरी तिमाही तक 1280.41 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया  है जो कि 66.25 प्रतिशत है। उन्होंने बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के तहत जिले में संचालित बैंकों द्वारा प्राप्त लक्ष्यों पर असंतोष व्यक्त किया।

उन्होंने बैंक प्रबंधकों से जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उपायुक्त  ने  बैंक अधिकारियों को किसान क्रेडिट कार्ड  की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।  

साथ में उन्होंने कृषि ,उद्यान  तथा अन्य संबंधित  विभागीय  अधिकारियों को  निर्देश दिए   किसानों-बागवानों को क्रेडिट कार्ड से संबंधित सेवाओं  में कमी रखने वाले बैंकों  में धनराशि जमा न की जाए। उन्होंने डॉ यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना की जानकारी को लेकर भी विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने को कहा । 

इससे पहले बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक डी सी चौहान ने स्वागत संबोधन रखते हुए जारी वित्तीय वर्ष  की तीसरी तिमाही (दिसम्बर 2025) तक बैंकिंग क्षेत्र में हुई प्रगति की  जानकारी साझा की। इस दौरान   एलडीओ  आरबीआई आशीष साँगड़ा,   डीडीएम नाबार्ड राकेश कुमार  ने भी विभिन्न बैंक योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में  विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों  ग्रामीण आजीविका मिशन, शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना इत्यादि  से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपनिदेशक पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया, महाप्रबंधक उद्योग मनीत कुमार, एसएमएस उद्यान विभाग कैलाश कौशल,  वरिष्ठ मत्स्य पालन अधिकारी प्रीतम चंद, जिला समन्वयक एआईसी भुवनेश कुमार  सहित विभिन्न विभागीय एवं जिला में संचालित बैंकों के प्रबंधक बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD