Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दानवी सोच को खत्म करने के लिए मातृशक्ति के न्याय की जरूरत : तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 17:51 IST

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रदेशवासियों को संदेश दिया है। उन्होंने लोगों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामना देते हुए कामना की है कि मां दुर्गा आप सभी को धन, धान्य, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सम्पन्नता का आशीर्वाद दें।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। अहंकार, असत्य, अन्याय और अराजकता रूपी दानव जब-जब बलवान होता है तब-तब मां दुर्गा अवतरित होकर न्याय करती है। बिहार का परिदृश्य भी अब कुछ ऐसा ही हो चला है कि हमें दानवी सोच को खत्म करने के लिए मातृशक्ति के न्याय की आवश्यकता है।

उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा, "बिहार के भोले-भाले लोगों का आज जिस तरह धोखा, छल, प्रपंच, अन्याय और असत्य द्वारा शोषण किया जा रहा है, वो अब बर्दाश्त के बाहर हो रहा है। दानवी सोच को लगता है कि वो अमर हो रही है, अब कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन मां का आशीर्वाद न सिर्फ इस सोच का संहार बिहार से करेगा बल्कि एक ऐसा बिहार बनाने का काम भी करेगा जहां न्याय, सत्य, धर्म, अहिंसा और समानता का वास होगा।"

राजद नेता ने यह भी कहा कि आज बिहार की बेटियां संकट में हैं। सरेआम मार-काट मची हुई है, हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिन लुभावने वादों की सौगात देने का वादा था, वो कहीं दिखाई नहीं दे रहे। विकास के हर पैमाने पर बिहार सबसे नीचे दिखाई दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मन में ये प्रार्थना करें कि हे मां दुर्गा, बिहार को इस मुश्किल घड़ी से निकालकर विकास का एक नया रास्ता दिखाओ।

 

Tags: Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD