Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा ने नीतीश कुमार और बिहार की जनता को ठगा: तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटना , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 16:00 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने को लेकर कहा कि यह तो होना ही था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार, दोनों को ठगा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, "नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय दबाव में लिया गया है। हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि अगर एनडीए सत्ता में आई तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर रहने नहीं दिया जाएगा। आज वही बात साबित हुआ है।" 

भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी ठगने का काम किया है। चुनाव में उन लोगों ने जो धनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था, बिहार की महिला मतदाताओं को ठगा है। 

महिलाओं को चुनाव के समय 10 हजार रुपये दिया गया था और कहा गया था कि और 1.90 लाख रुपए बाद में दिया जाएगा। अब वह कब मिलेगा, पता नहीं। उन्होंने कहा, "इसी तरह बिजली की दरों को लेकर भी ठगा गया। 125 यूनिट फ्री बिजली के वादे के बाद बिजली महंगी कर दी गई। 

कुल मिलाकर यह ठगों की सरकार है। बिहार में सबसे महंगी बिजली है। जो अपनों को ठग सकता है, बिहार की जनता की क्या हालत होगी।" राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। 

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता कब्जा करने में जुटी है। नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो अभी नहीं कहा जा सकता। इतना तय है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। 

बिहार में शिक्षा, किसान, बेरोजगारी को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। जब सरकार स्थायी तौर पर नहीं रहेगी, तो कहां से विकास होगा। उन्होंने बताया कि केरल में भी प्रचार करने जाएंगे। वहां तीन सीटों पर राजद चुनाव लड़ रही है।

 

Tags: Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD