Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

मृणाल ठाकुर की 'लव सोनिया' के 9 अनदेखे सीन होंगे रिलीज, 20 मार्च को यूट्यूब पर देख सकेंगे

Mrunal Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 15:02 IST

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में मृणाल ने सोनिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो अपनी बहन को तस्करी से बचाने के लिए खुद को फंसा देती है। इस फिल्म में मृणाल मुख्य किरदार में थी, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।

अब फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि फिल्म के 9 ऐसे सीन रिलीज किए जा रहे हैं, जो कभी सार्वजनिक नहीं हुए थे। मृणाल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "दस साल पहले मैंने पहली बार किसी फिल्म के सेट पर कदम रखा था।

यह मेरे लिए एक सपना था, एक नई शुरुआत थी और ऐसी जिंदगी की शुरुआत थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि शुक्रवार सुबह 10 बजे नौ अनदेखे सीन का यूट्यूब प्रीमियर किया जाएगा। तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लव सोनिया' साल 2018 में रिलीज हुई थी।

फिल्म में मृणाल के अलावा, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर और डेमी मूर जैसे कलाकार नजर आए थे। 'लव सोनिया' ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली गई थी। 'लव सोनिया' के जरिए निर्देशक ने मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर रोशनी डाली और दर्शकों को झकझोर दिया था।

फिल्म की कहानी दो बहनों की होती है। इसमें कर्ज में डूबा पिता एक बेटी को बेच देता है और दूसरी (सोनिया) उसे बचाने की कोशिश में खुद मुंबई के रेड-लाइट एरिया और मानव तस्करी के खतरनाक जाल में फंस जाती है। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में नजर आएंगी। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्रेमी युगल के इर्दगिर्द घूमती है, जहां युवक प्रेमिका से मिले धोखे के बाद बदले की राह चुनता है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Mrunal Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD