Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

Mrunal Thakur, Varun Dhawan, Vyah Karwa Do Ji, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 13:57 IST

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म एक रोचक लव ट्राएंगल पर आधारित है। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'व्याह करवा दो जी' रिलीज हुआ था। सोमवार को अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर गाने का बीटीएस वीडियो पोस्ट किया।

वीडियो की शुरुआत में मृणाल वरुण को डांस सिखाती नजर आती हैं, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, तो इसमें पूरी टीम नजर आने लगती है। दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में सलमान खान, डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं। मृणाल ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा, "व्याह करवा दो जी। है जवानी तो इश्क होना है।"

अभिनेत्री की पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान कैमियो रोल निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि सलमान खान और डेविड धवन काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं, सलमान खान ने डेविड धवन की कई फिल्मों में काम भी किया है।

यही कारण है कि सलमान खान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। इससे पहले भी सलमान खान ने डेविड धवन की फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस दे चुके हैं। वरुण धवन की यह आने वाली फिल्म 22 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टोरी, गाने और कलाकारों के केमिस्ट्री को देखते हुए दर्शक काफी उत्साहित हैं।

कॉमेडी और रोमांस का यह अनोखा मिश्रण पर्दे पर धमाल मचाने वाला है। गाना 'व्याह करवा दो जी' एक जोरदार पार्टी सॉन्ग है, जिसे मीका सिंह और असीस कौर ने गाया है। इसके बोल वायु ने लिखे हैं, जबकि संगीत व्हाइट नॉइज कलेक्टिव्स ने दिया है।  

 

Tags: Mrunal Thakur , Varun Dhawan , Vyah Karwa Do Ji , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD