Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अन्नदाता की सुविधा के लिए तकनीक और व्यवहार दोनों में किया बदलाव - राजेश नागर

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने प्रदेश के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रकों के साथ वीसी बैठक में गेहूं खरीद के लिए दिए जरूरी निर्देश

Rajesh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 19, 2026, 13:33 IST

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज  वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रकों की बैठक ली जिसमें आगामी रबी सीजन में जिला वार गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित करने, खरीद एजेंसियों की तैयारी और स्टाफ की उपलब्धता आदि मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरु भी उपस्थित थे।

इस दौरान राज्य मंत्री श्री नागर ने हरियाणा की मंडियों में आगामी एक अप्रैल से रबी सीजन के अन्तर्गत गेहूं की ख़रीद के दौरान मंडियों में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। श्री नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसान भाइयों के लिए पीने के पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, शेड व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित सफाई एवं स्वच्छता की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में श्री नागर ने प्रचुर बारदाना की आपूर्ति एवं प्रबंध करने, खरीदे गए गेहूं का मंडियों से समय पर उठान करवाने, गोदाम में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था करने, अनाज उठाने के लिए पर्याप्त ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता करवाने, परिवहन में हेराफेरी की आशंका को रोकने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान निर्धारित समय सीमा 48 से 72 घंटे में सुनिश्चित करने के बारे में भी दिशा - निर्देश दिए।

राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि किसान को भुगतान में किसी प्रकार से देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ गेहूं खरीद में गुणवत्ता मानकों का सही तरीके से पालन करने, नमी की मात्रा, आदि की सही जांच करने, खरीद एजेंसी, मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल कर अन्नदाता किसान को अच्छा अनुभव देने के लिए भी निर्देश दिए।

मंत्री श्री नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि अन्नदाता को  किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिए। बैठक में राज्य मंत्री ने समस्त प्रदेश के जिला आपूर्ति नियंत्रकों को गेहूं खरीद की डेली रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सहायता के लिए प्रदेश स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 180 2066 और कंट्रोल रूम नंबर 0172 2701215  स्थापित किए गए हैं। 

जिनपर किसानों को अनाज खरीद से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सभी मंडियों में एक शिकायत रजिस्टर भी सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री श्री नागर ने बताया कि इस वर्ष रबी सीजन में हरियाणा में 72 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए तमाम व्यवस्थाओं की आज समीक्षा की गई है।

उन्होंने किसानों को भी सलाह दी है कि वह अनाज लाने के लिए पंजीकरण नंबर लिखे वाहन का प्रयोग करें और अपने पहचान दस्तावेज साथ लाएं क्योंकि इस बार किसानों की वास्तविक पहचान के लिए मंडियों में बायोमेट्रिक व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त फर्जी गेट पास से निपटने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से जियो टैग और किसानों के डिजिटल हस्ताक्षर भी प्रयोग किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर हम अन्नदाता किसान को बिना किसी परेशानी के अपना अनाज मंडियों में बेचने की व्यवस्था करेंगे।

 

Tags: Rajesh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD