Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह नेशनल मैराथन 22 को माहिलपुर में: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने लिया तैयारियों और प्रबंधों का जायजा

Jai Krishan Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:50 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशों के बुरे प्रभावों से लोगों को जागरूक करने और खेलों से जुड़ने का संदेश देने के लिए शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की शहादत को समर्पित राष्ट्रीय मैराथन श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में 22 मार्च को आयोजित की जा रही है, जिसकी तैयारियों और प्रबंधों का जायजा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज यहां अधिकारियों के साथ बैठक करके लिया।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशों के अभिशाप को समाप्त करने के लिए बड़े स्तर पर एक्शन के साथ-साथ लोगों को नशों से बचाने के लिए कई सार्थक गतिविधियां भी की जा रही हैं और माहिलपुर में होने वाली राष्ट्रीय मैराथन भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि नशों का खात्मा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की विशेष प्राथमिकता है, जिसकी प्राप्ति के लिए लगातार कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के क्षेत्र में लाकर उनकी पसंदीदा खेलों से जोड़कर सामाजिक बुराई से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैराथन के विजेताओं की हौसला अफजाई के लिए उनका विशेष तौर पर सम्मान भी किया जाएगा।

माहिलपुर में होने वाली शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह नेशनल मैराथन के बारे में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस मैराथन में चार श्रेणियां रखी गई हैं, जिनमें 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर तथा 42 किलोमीटर मैराथन में लोग दौड़ेंगे और ‘नशों को ना’ का संकल्प भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथन में हर पक्ष से आवश्यक पुख्ता प्रबंध अमल में लाए जाएंगे ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू ढंग से निपटाई जा सके। 

उन्होंने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक को सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और वैकल्पिक रूटों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि मैराथन में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए भी जोर दिया जा रहा है ताकि नशों के विरुद्ध संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन के बारे में डिप्टी स्पीकर ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के लिए इच्छुक व्यक्ति/युवा www.srsftge.com के माध्यम से नेशनल मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से पूरी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध समय पर पूरा करने की ताकीद की। इस मौके सिविल और पुलिस प्रशासन के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Jai Krishan Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD