Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद एम.के. स्टालिन से मिले वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर

MK Stalin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 12:51 IST

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात की। वरुण संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर ने मुख्यमंत्री को अपनी साइन की हुई जर्सी और एक कैप भी भेंट की। इस मौके पर तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। एम.के. स्टालिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की सराहना की। उन्होंने सुंदर और वरुण को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने लिखा, "तमिलनाडु के हमारे स्पिन ट्विन्स, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती के साथ यादगार पल। दोनों की यात्रा के बारे में शानदार बातचीत हुई, जो दृढ़ता, अनुशासन और आत्मविश्वास से भरी है। वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती को भविष्य में और भी कई मैच जिताने वाले स्पेल और गर्व के पल नसीब हों, यही कामना है।"

मुख्यमंत्री के पोस्ट पर वॉशिंगटन सुंदर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मुलाकात तथा प्रेरणादायक शब्दों के लिए सीएम को धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "आज मिले प्यार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। मैं हमेशा से ही आपकी ऊर्जा का कायल रहा हूं और आपकी मौजूदगी में रहना बहुत अच्छा लगा।"

वरुण का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा। उन्होंने 9 मुकाबलों में कुल 14 विकेट अपने नाम किए। वरुण टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वरुण ने ग्रुप स्टेज में 9 विकेट निकाले, लेकिन उनका प्रदर्शन सुपर-8 राउंड, सेमीफाइनल और खिताबी मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा।

वहीं, चोट से उबरने के बाद टी20 विश्व कप टीम में शामिल हुए सुंदर को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी की थी, लेकिन वह कोई विकेट नहीं निकाल सके थे। बल्ले से भी सुंदर इस मुकाबले में सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके थे।

 

Tags: MK Stalin , Muthuvel Karunanidhi Stalin , Tamil Nadu Chief Minister , Chief Minister of Tamil Nadu , Chennai , Tamil Nadu , Varun Chakaravarthy , Washington Sundar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD