Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

जनता की आवाज भगवान की आवाज है और जनता ने मुझे कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाने को कहा है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

कहा - हमने प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 1-1 पर्यवेक्षक भेजा था, उनके फीडबैक मिलने के बाद हमने मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया है

Abhay Singh Chautala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 17:28 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा चुनाव में वोट देने के मुद्दे पर कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है और जनता ने मुझे कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाने को कहा है। ऐसे में पार्टी के दोनों विधायक मतदान से अनुपस्थित रहेंगे। कांग्रेस से हमारी दूरी पहले से ही है। 

वही बीजेपी ने पिछले ग्यारह सालों में जातिवाद, सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और विधायक रामकुमार गौतम की भाषा इनेलो विरोधी रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी हमारे बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। हम बीजेपी को वोट किसी कीमत पर नहीं देंगे। इस दौरान इनेलो के दोनों विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला भी उनके साथ मौजूद रहे।

चुनाव से पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा 37 विधायकों के समर्थन का दावा करते थे। लेकिन ऐसा नहीं होता लग रहा। कांग्रेस में भी कुछ विरोधी है। मतदान के दौरान भूपेंद्र हुड्डा परेशान दिखाई दे रहे थे। कांग्रेस अपने 37 विधायकों को संभाले। विधानसभा चुनाव में सारी टिकट भूपेंद्र हुड्डा ने बांटी है। 

क्रॉस वोटिंग के लिए वही जिम्मेदार होंगे। कांग्रेस में 100 करोड़ रुपए देकर राज्यसभा सांसद बनते हैं। बीजेपी बताए उसने कितने खर्च किया। मीडिया के अनुसार बीजेपी द्वारा कांग्रेस विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए में खरीदा जा रहा है। कांग्रेस को विधायकों की खरीद फरोख्त पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।

आज विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है। जो लोकतंत्र के खिलाफ है। जिस पार्टी के विधायक बिकते है, तो उस पार्टी पर भी सवालिया निशान लगता है। हॉर्स ट्रेडिंग में खरीदने वाले और बिकने वाले दोनों ही पक्ष दोषी होते हैं। इसका कारण ये है कि टिकट देते समय सही प्रत्याशी को नहीं चुना गया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए भी कानून बनाना चाहिए। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर भी 6 साल चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के वोट मांगने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नांदल का कॉल आया था। मेरे वोट डालने या नहीं डालने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने प्रदेश के सभी विधानसभाओं में 1 पर्यवेक्षक भेजा था। उनके फीडबैक मिलने के बाद हमने मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया है। हरियाणा में 3 पार्टी प्रदेश का नाश कर रही हैं। कुल मिलाकर बीजेपी सांपनाथ है, कांग्रेस नागनाथ है और तीसरा बिच्छू नाथ है। 

तीन में से एक पार्टी को तो जनता ने साइडलाइन कर दिया है। आगे 2029 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को भी जनता आइना दिखा देगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD