Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

पुष्कर सिंह धामी ने नव नियुक्त स्वच्छता निरीक्षकों को दी बधाई, स्वच्छ और आधुनिक नगर बनाने का आह्वान

Pushkar Singh Dhami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 15:27 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त स्वच्छता निरीक्षक को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा राज्य पर्यटन आधारित राज्य है। बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। हम अपने निकायों को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से आपके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। इस नई जिम्मेदारी के साथ आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए आप सब के माध्यम से नवाचार होना चाहिए। आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ऐसे करें कि दूसरे निकाय के लोग भी आपकी तारीफ करें।

साधन सीमित हो सकते हैं, चुनौतियां बड़ी हो सकती हैं, लेकिन अगर हिम्मत और हौसले हमारे बड़े हैं तो हर रास्ता आसान हो जाता है। इससे हम सबको मंजिल मिल जाती है। सीएम धामी ने आगे कहा कि आज शहरी विकास विभाग के निदेशालय का शिलान्यास किया गया है। लंबे समय से सुंदर भवन बनाने की मांग थी। 

अब ये बनने वाला है। इस भवन के बनने से एक ही स्थान पर ज्यादातर हमारे कार्यालय हो जाएंगी। हमारी व्यवस्थाएं अच्छी हो जाएंगी। यहां से पूरे राज्य की अच्छी मॉनिटरिंग करने में आसानी हो जाएगी। साथ ही सभी निकायों से संवाद स्थापित होने में आसानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय हमारे प्रदेश में 63 स्थानीय निकाय थे। 

आज इस क्षेत्र में बड़ा ढ़ांचा खड़ा हो गया है। 11 नगर निगम, 46 नगर पालिकाएं और 51 नगर पंचायत सहित कुल 108 स्थानीय नगर निकाय हैं। सभी नगर निकाय इस बात के प्रमाण हैं कि आज शहर, विकास और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र बन चुके हैं। ये हमारे सपनों को साकार के स्थान बन चुके हैं। 

सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार इन शहरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए हमारे स्थानीय निकायों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। स्थानीय निकाय समग्र विकास के मजबूत स्तंभ हैं। हमारे सभी सफाई निरीक्षक इस नींव के पत्थर हैं।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD