Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

विनीत कुमार सिंह के फैन बने मनोज बाजपेयी, 'हैलो बच्चों' के लिए की तारीफ

Vineet Kumar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 15:26 IST

मनोरंजन जगत में अक्सर स्टार्स एक-दूसरे के काम की तारीफ कर प्रोत्साहन देते हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को देखने को मिला, जब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने विनीत कुमार सिंह की वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' में उनके शानदार अभिनय की तारीफ की। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर 'हैलो बच्चों' का एक क्लिप पोस्ट किया।

अभिनेता ने तारीफ करते हुए लिखा, "विनीत कुमार और 'हैलो बच्चों' की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह एक प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। इस शो को दर्शकों का लगातार प्यार मिलता रहे, यही मेरी कामना है।" 6 मार्च को रिलीज हुई सीरीज 'हैलो बच्चों' के ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद दर्शकों से भी जमकर सराहना मिल रही है।

पांच एपिसोड वाली यह वेब सीरीज 'द वायरल फीवर' की ओर से बनाई गई है। सीरीज मशहूर एडटेक 'फिजिक्सवाला' के संस्थापक अलख पांडे के संघर्ष और सफलता की सच्ची कहानी पर आधारित है। सीरीज में अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा, सीरीज में विक्रम कोचर और गिरिजा ओक गोडबोले भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह सीरीज अलख पांडे (विनीत कुमार सिंह) और उनके साथी प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के 'फिजिक्सवाला' के निर्माण, वित्तीय चुनौतियों और छात्रों को सस्ती कोचिंग उपलब्ध कराने के संघर्ष को दिखाती है। वहीं, सीरीज का नाम 'हैलो बच्चों' इसलिए रखा गया है क्योंकि जब अलख पांडे अपनी क्लास शुरू करते हैं, तो वे इंट्रो में 'हैलो बच्चों' ही बोलते हैं।

इस सीरीज के जरिए निर्देशक ने उन बच्चों के संघर्ष को भी उजागर किया है, जो महंगी कोचिंग के चलते अपने सपनों को पूरा करने से पीछे हट जाया करते थे। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रयागराज में रहने वाला एक साधारण टीचर ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए लाखों बच्चों तक मुफ्त और क्वालिटी पढ़ाई पहुंचाता है। इस सीरीज में संघर्ष, सपने, परिवार और शिक्षा की अहमियत को भावुक तरीके से दिखाया गया है।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Vineet Kumar Singh , Hello Bachhon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD