Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में हरियाणा के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, 33 पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 13 रजत और 12 कांस्य पदक हासिल

Jayant Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 12:26 IST

हरियाणा के प्रतिभाशाली युवाओं ने एक बार फिर अपनी दक्षता और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में गत दिवस आयोजित क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता में 33 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 8 स्वर्ण, 13 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। समापन समारोह के अवसर पर केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी ने हरियाणा के प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। 

उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। युवाओं द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री श्री गौरव गौतम ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देशभर में कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने के लिए अनेक पहलें की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में प्रदेश में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना और विभिन्न तकनीकी संस्थानों में युवाओं के लिए आधुनिक व रोजगारपरक तकनीकी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि वे बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को निखारकर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

उन्होंने प्रतिभागियों को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस प्रतियोगिता में राज्य के युवाओं ने कुल 63 कौशलों में से 49 कौशलों में भागीदारी की और 33 कौशलों में पदक जीतकर अपनी तकनीकी दक्षता, समर्पण और मेहनत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि हरियाणा के युवा आधुनिक और उभरते कौशल क्षेत्रों में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अलग-अलग ट्रेडों और उभरते कौशल क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। हरियाणा के प्रतिभागियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के मजबूत कौशल विकास तंत्र और युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिता के विजेता अब प्रतिष्ठित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी अपने—अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे वे वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रोत्साहन राशि भी घोषित की हैं। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 5 लाख रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इससे कौशल प्रतियोगिताओं में युवाओं की भागीदारी को और बढ़ावा मिलेगा।

 

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD