Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एलपीजी व तेल का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला, मिलजुल करे संकट का सामना, विपक्ष लोगों को ना बरगलाए : मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में आम जनता से मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 12:25 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान शनिवार सायं देर तक और रविवार को सुबह आम जनता से मेल मिलाप किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। श्री मनोहर लाल ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों को समझना चाहिए कि यह एलपीजी व तेल सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है, फिर भी भारत सरकार ने देश के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी है। ऐसे समय में विपक्षी पार्टियों को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। 

बल्कि मिलजुल कर संकट का सामना करना चाहिए। विपक्ष बिना मुद्दे के गैस की किल्लत बताकर केवल लोगों को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक है और विदेशों से भी तेल व एलपीजी भरपूर मात्रा में आ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और सभी के साथ आपसी प्रेम-प्यार से रहता है। ये ही हमारी देश की संस्कृति भी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जबसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से लेकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और समस्त विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD