Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

राजनाथ सिंह ने भारत की खेल अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया

Rajnath Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 10:42 IST

“सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से देश के भीतर एक ऐसी खेल संस्कृति विकसित कर रही है, जहाँ एथलीटों और युवाओं के पास अवसरों, संसाधनों और सम्मान की कोई कमी न हो।“ यह विचार रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में आदित्य बिड़ला मेमोरियल पोलो कप के फाइनल के दौरान व्यक्त किए। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को और ऊँचा उठाने और देश की खेल अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने के लिए इस क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सरकार, निजी क्षेत्र और विभिन्न सामाजिक समूह मिलकर कार्य करें, तो निकट भविष्य में भारत खेलों, विशेष रूप से पोलो के क्षेत्र में, अपनी एक सुदृढ़ वैश्विक पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि पोलो राष्ट्र की हजारों साल पुरानी खेल परंपराओं में गहराई से रचा-बसा है और इसे सही मायने में भारत का 'विरासत खेल' घोषित किया जा सकता है।

उन्होंने पोलो में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने और इसकी समृद्ध विरासत को संजोने में भारतीय सेना के महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "भारतीय पोलो संघ के साथ मिलकर भारतीय सेना ने इस विरासत को जीवंत और प्रासंगिक बनाए रखने में एक केंद्रीय भूमिका निभाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपसी सहयोग से हम पोलो के साथ-साथ भारत के अन्य खेलों के लिए भी एक सकारात्मक संस्कृति विकसित करेंगे, जिससे हमारी युवा प्रतिभाएँ आगे आ सकेंगी और देश का गौरव बढ़ाएंगी।"

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'खेला इंडिया' और 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' जैसी पहलों के साथ-साथ खेल बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास ने युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने और आगे बढ़ने के लिए एक नया मंच प्रदान किया है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 'राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम' और 'खेलो भारत नीति' प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये उपाय खेल संगठनों के भीतर अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देंगे, जिससे खिलाड़ियों को एक निष्पक्ष और सहायक परिवेश मिल सकेगा। रक्षा मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि जिस प्रकार निजी भागीदारी ने औद्योगीकरण, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में नई ऊर्जा और गति का संचार किया है, उसी प्रकार निजी क्षेत्र और उद्योग जगत के हितधारक एक पेशेवर दृष्टिकोण, दीर्घकालिक विजन और एक स्थायी सहायता प्रणाली के विकास को बढ़ावा देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इससे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट कोचिंग, विश्व स्तरीय सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के अवसरों तक पहुँच प्राप्त होगी। श्री राजनाथ सिंह ने पोलो का वर्णन करते हुए कहा कि यह न केवल शक्ति और गति का खेल है, बल्कि लय, रणनीति, समन्वय, अनुशासन और साहस का एक अनूठा संगम है।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Aditya Birla Memorial Polo Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD