Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

कीर्तन में गाते थे मीका सिंह, कैसे बने बॉलीवुड के टॉप सिंगर? फराह खान को सुनाई आपबीती

Mika Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 12:55 IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान इन दिनों अपनी यूट्यूब चैनल और कुकिंग व्लॉग्स के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वह अपने कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटी के साथ बातचीत का वीडियो शेयर करती हैं। फराह के व्लॉग्स में लोगों को अलग-अलग सेलेब्रिटी के संग की गई अनफिल्टर्ड बातचीत और दिलीप के साथ की नोकझोंक काफी पसंद आती है।

इसी बीच फराह ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक और नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दिलीप के साथ देश के लोकप्रिय पंजाबी पॉप गायक, रैपर और संगीतकार मीका सिंह के फार्महाउस पर नजर आ रही हैं। वीडियो में फराह को मीका सिंह के दिल्ली स्थित विशाल फार्महाउस में देखा जा सकता है, जहां मीका उन्हें अपने खूबसूरत फार्महाउस का टूर करवाते हैं।

इस दौरान उनके प्राइवेट हेलीपैड, मंदिर, गुरुद्वारा, म्यूजिक स्टूडियो और एक अद्भुत आउटडोर किचन देखने को मिलता है। फराह को भव्य फार्महाउस का टूर देने के साथ मीका उन्हें अपनी गायन यात्रा, जीवन की कहानियां और कुछ मजेदार पल भी साझा करते हैं। वह अपने शुरुआती जर्नी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे, उनको म्यूजिक का शौक था।

उन्होंने कहा, "मैंने भी बहुत कीर्तन किया है।" इसी बीच, उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के बारे में जिक्र किया, जो एक मशहूर गायक हैं। उन्होंने कहा, "पाजी भी पहले गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे।" उन्होंने कहा, "हमारे जैसे आपको पंजाब के जितने भी गायक दिखेंगे, उन्हें म्यूजिक की तालिम सबसे पहले गुरुद्वारे से ही मिली है। सबको कीर्तन करने से ही राग और सुर मिले हैं।" 

उन्होंने बताया कि उनमें और दिलेर पाजी में 10 से 12 साल का फर्क है। आगे मीका ने बॉलीवुड पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें नंबर 1 फराह खान, फिर सलमान भाई और शाहरुख खान हैं। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ हीट गानों के बारे में जिक्र किया, जिसमें सावन में लग गई आग, तेनु मैं लव करदा, जुम्मे दी रात, आज की पार्टी, आंख मांगे और मौजा ही मौजा गानों के नाम शामिल हैं।

वीडियो में आगे आपको मीका के आउटडोर किचन में पंजाबी साग और गाजर-मटर की रेसिपी बिल्कुल देसी स्टाइल में देखने को मिलेगी। फराह के इस व्लॉग में आपको फार्म लाइफ, जानवर, खेत-खलिहान और प्राकृतिक दृश्य के साथ संगीत, मस्ती और मीका की मनोरंजक कहानियों के बारे में सुनने को मिलेगा।

 

Tags: Bollywood , Mika Singh , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD