Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कविन्द्र गुप्ता ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

कविन्द्र गुप्ता ने वैदिक परंपराओं के संरक्षण व प्रचार में संतों की भूमिका को बताया महत्त्वपूर्ण

Kavinder Gupta
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कांगड़ा , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 14, 2026, 11:45 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद आश्रम का दौरा किया। इससे पूर्व, जिला कांगड़ा आगमन पर प्रशासन ने राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से भेंट कर वर्तमान समय में वैदिक शिक्षाओं के महत्त्व पर चर्चा की। 

उन्होंने आश्रम में हवन-यज्ञ में भाग लेकर प्रदेश एवं देशवासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। राज्यपाल ने स्वामी जी के वैदिक ज्ञान पर आधारित प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।

स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वामी जी भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी वेदों के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत और आध्यात्मिक नेता आधुनिक युग में वेदों की शाश्वत ज्ञान परंपरा के संरक्षण और प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आज जब समाज तेजी से आधुनिकता की ओर अग्रसर हो रहा है, तब भारत की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहना उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संत समाज में वैदिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश देकर लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि संतों के निस्वार्थ प्रयासों से समाज को यह समझने में सहायता मिलती है कि आज के तेजी से बदलते समय में भी वैदिक शिक्षाएं संतुलित, नैतिक और सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को न भूलें, जिसे भारत ने विश्व को प्रदान किया है। 

उन्होंने कहा कि वैदिक मूल्यों को अपनाने का अर्थ आधुनिकता से दूर होना नहीं है, बल्कि प्राचीन ज्ञान से शक्ति और दिशा प्राप्त कर आधुनिक जीवन की चुनौतियों का स्पष्टता और उद्देश्य के साथ सामना करना है। कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य द्वारा वैदिक ज्ञान के प्रचार और वैदिक संस्कृति के पुनरुत्थान के माध्यम से समाज और मानवता की अमूल्य सेवा की जा रही है। 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि वेद आश्रम आने वाली पीढ़ियों को भी इसी प्रकार प्रेरित करता रहेगा।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD