Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर दिया प्रशिक्षण

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Mukesh Repswal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 16:53 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला चम्बा में जनगणना–2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवासों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 12 मई से 10 जून तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 9 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधियों में से एक है। 

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी। इसके लिए स्मार्टफोन आधारित मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे डेटा का संकलन और प्रसंस्करण पहले की तुलना में अधिक तेज़ और सटीक तरीके से किया जा सकेगा।उपायुक्त ने जिलावसियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूरा सहयोग दें और प्रगनणकों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक अनिल कुमार ने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा संचालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर इस कार्य में तैनात किए जाएंगे, जो घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार जानकारी एकत्रित करेंगे। 

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण सामग्री का गहन अध्ययन करें तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया गया तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए समन्वय और बेहतर योजना पर बल दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज,एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह,एसडीएम चुराह राजेश कुमार, एसडीएम भटियात मनीष सोनी,एसडीएम भरमौर विकास शर्मा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान,  जिला राजस्व अधिकारी डॉ विक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल , नोडल अधिकारी कपिल कुमार व विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार और उप तहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD