Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

वार्षिक कारोबार लगभग 111 करोड़ रुपये, 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Jagat Singh Negi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 11:56 IST

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। निदेशक मंडल की बैठक में कॉर्पाेरेशन की परिचालन दक्षता और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने से जुड़े अलग-अलग विषयों विस्तार से चर्चा की गई और बागवानी क्षेत्र के हित में कई अहम निर्णय लिए गए।

निदेशक मंडल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एचपीएमसी के वार्षिक लेखा के बारे में अवगत करवाया गया। यह भी अवगत करवाया गया कि निगम का वार्षिक कारोबार लगभग 111 करोड़ रुपये रहा है और 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है।

रणनीतिक योजना और प्रोजेक्ट डवेल्पमेंट को सुदृढ़ करने के लिए, निदेशक मंडल ने एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक उप-समिति बनाने को स्वीकृति प्रदान की। यह समिति मार्केटिंग प्लान बनाने, निगम की खाली पड़ी जमीन और कम इस्तेमाल हो रही सपंत्तियों के विकास के तरीके खोजने पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाया जा सके और मार्केटिंग नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सके। 

इसके साथ फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के बारे में सुझाव भी प्राप्त किए जा सकें। निदेशक मंडल ने बागवानी विभाग की उपलब्ध जमीन का इस्तेमाल करके चौपाल क्षेत्र के लिए एक ग्रेडिंग-पैकिंग लाइन और एक सीए स्टोर बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। 

इससे क्षेत्र के सेब बागवानों को हैंडलिंग और स्टोरेज सुविधाओं में सुधार से काफी लाभ होने की उम्मीद है। निगम में मौजूदा श्रमशक्ति की कमी को देखते हुए निदेशक मंडल ने कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए बागवानी विभाग से सेकंडमेंट आधार पर स्टाफ तैनात करने को भी मंजूरी दी।

मंडी मध्यस्थता योजना के संबंध में बागवानों-किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान करने पर चर्चा की गई। बैठक में यह सुझाव दिया गया कि छोटे और जरूरतमंद किसानों 10-20 बैग एचएमओ स्प्रे ऑयल का प्रबंध किया जाए ताकि उन्हें तुरंत राहत मिल सके। छोटे और जरूरतमंद किसानों के सही राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद हर व्यक्ति के लिए 5 एचएमओ ड्रम देने को स्वीकृति प्रदान की गई।

बागवानी मंत्री एवं एचपीएमसी अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कॉर्पोरेशन प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र की प्रगति के लिए निगम के मार्केटिंग नेटवर्क, इंफ्रास्ट्रक्चर और किसान-केंद्रित प्रयासों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव बागवानी सी पालरासू, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक विनय सिंह, निदेशक बागवानी सतीश शर्मा, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, महाप्रबंधक एचपीएमसी सनी शर्मा, निदेशक और बोर्ड के नव-नियुक्त गैर सरकारी निदेशक उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD