Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कॉनराड संगमा ने हिंसा प्रभावित तुरा का किया दौरा, प्रभावितों को मदद का दिलाया भरोसा

Conrad Sangma
Conrad Sangma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 17:29 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने तुरा में हालिया अशांति और संपत्ति क्षति के बाद शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। गुरुवार को तुरा पहुंचे सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों, कम्युनिटी लीडर्स तथा अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने उन जगहों का निरीक्षण किया जहां दुकानों, वाहनों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा था।

सीएम ने प्रभावित लोगों और व्यवसायियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मदद के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। इस बीच, तुरा के निवासियों ने बड़ी संख्या में स्वतःस्फूर्त सफाई अभियान शुरू किए। कम्युनिटी सदस्य, युवा ग्रुप और लोकल संगठन मिलकर हाल की हिंसा के बाद बचे मलबे, जले हुए अवशेषों और खराब सामान को हटा रहे हैं।

कई मार्केट, सड़क किनारे और प्रभावित इलाकों में यह काम किया जा रहा है। लोगों ने औजारों, गाड़ियों और सामूहिक प्रयास से शहर को साफ करने और सामान्य स्थिति बहाल करने का संकल्प दिखाया। इस पहल से तुरा में एकता और सामुदायिक भावना मजबूत हुई है। अधिकारियों और कम्युनिटी लीडर्स ने लोगों की इस पहल की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास शांति बहाल करने और शहर को फिर से खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशासन भी हालात पर नजर रखे हुए है और लोकल ग्रुप्स के साथ समन्वय कर रहा है ताकि सफाई और मरम्मत का काम सुचारु रूप से चले। यह अशांति जीएचएडीसी (गारो हिल्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल) चुनावों से जुड़ी है, जो अप्रैल में होने वाली थीं लेकिन हिंसा के कारण स्थगित कर दी गईं।

सोमवार से शुरू हुई घटनाओं में गैर-जनजातीय उम्मीदवारों की भागीदारी के विरोध में प्रदर्शन हुए। तुरा में दुकानों को लूटा गया, तोड़ा-फोड़ा गया और आग लगाई गई। एनपीपी ऑफिस सहित कई जगहों पर हमले हुए। पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कर्फ्यू लगाया गया और इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गईं।

आर्मी को भी तैनात किया गया है। सीएम कॉनराड संगमा ने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उनके घर पर हमला करने और आग लगाने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वे डरते नहीं हैं। 

उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। एनपीपी ऑफिस में मौजूद होकर सीएम ने कहा, "हम सभी को कल की घटना के बारे में पता है। एनपीपी ऑफिस समेत कई जगहों पर तोड़-फोड़, हमला और आगजनी हुई, हम इससे बहुत दुखी हैं। पार्टी ऑफिस पर हमला करने की कोई वजह नहीं थी, लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर टारगेट किया गया। 

जिन्होंने यह किया, उनसे कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संदेश देना चाहता हूं कि जिन्होंने आज हमारा ऑफिस जलाया, वे सोचते हैं कि एनपीपी को खत्म कर देंगे। लेकिन एनपीपी लोगों के दिलों में बसती है। इसे कोई नहीं मिटा सकता। हम एक बेहतर पार्टी ऑफिस बनाएंगे और संगठन को और मजबूत करेंगे।"

 

Tags: Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD