Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गारो हिल्स में अस्पताल का काम तेजी से पूरा करने का दिया आदेश

Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 14:37 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दक्षिण गारो हिल्स के बाघमारा सिविल अस्पताल में चल रहे और प्रस्तावित सभी बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के कामों को तेजी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि जिले के लोगों को भरोसेमंद और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री संगमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अस्पताल के अपग्रेडेशन (उन्नयन) कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परियोजना के हर हिस्से की बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए और काम में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभाग को विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया तेज करने और अस्पताल में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को मजबूत करने का भी निर्देश दिया, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि साल 2025 में शुरू हुए ऑपरेशन थिएटर में अब तक 85 सर्जरी किया जा चुका है, जिसमें 42 सीजेरियन ऑपरेशन शामिल हैं। अस्पताल में साल 2025 के दौरान 20,108 बाहरी मरीजों (ओपीडी) का इलाज किया गया और 2,334 मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं, 2026 के पहले छह महीनों में 10,143 बाहरी मरीजों को सेवाएं दी गईं।

इससे पता चलता है कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में वर्तमान में आपातकालीन प्रसूति सेवाएं और सीजेरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी से पहले रहने के लिए एक ट्रांजिट होम भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि करीब 11.37 करोड़ रुपए की लागत वाली चार प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम चल रहा है या टेंडर प्रक्रिया में हैं।

इन परियोजनाओं में पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का नवीनीकरण, पानी की टंकी का निर्माण, मेडिकल स्टाफ के लिए 25 आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत और 70 बिस्तरों वाले अस्पताल के विकास के लिए प्रस्तावित दूसरे चरण का विस्तार शामिल है। मुख्यमंत्री ने कई नई स्वास्थ्य सुविधाओं की योजनाओं की भी समीक्षा की।

इनमें नवजात गहन चिकित्सा इकाई, ब्लड बैंक, गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रांजिट होम का विस्तार और केंद्र सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा कार्यक्रम के सहयोग से 50 बिस्तरों वाले एकीकृत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री संगमा ने चोकपोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की।

इसमें आपातकालीन प्रसूति और नवजात देखभाल, ब्लड स्टोरेज यूनिट, नवजात स्थिरीकरण इकाई और 24 घंटे रेफरल सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि इन सभी निवेशों का उद्देश्य दक्षिण गारो हिल्स के लोगों को आसानी से उपलब्ध, भरोसेमंद और बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

 

Tags: Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD