Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'मुंबई के लोग हिम्मत नहीं हारते', शान ने मायानगरी शहर की बताई खासियत

Shaan
Shaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 17:23 IST

मायानगरी मुंबई को अक्सर सपनों का शहर कहा जाता है। यहां हर दिन हजारों लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए आते हैं। मुंबई को 'स्पिरिट ऑफ मुंबई' के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की इसी खासियत को मशहूर गायक शान ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान विस्तार से बताया और मुंबई के लोगों के जज्बे की दिल खोलकर तारीफ की।

शान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए मुंबई की खास पहचान के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''मुंबई शहर हर दिन लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोग यहां अपने सपनों के साथ आते हैं और मेहनत के दम पर उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं रुकता।

यहां हर दिन नई उम्मीद और नए अवसर मिलते हैं, इसलिए लोग इस शहर से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। शान ने मुंबई की चुनौतियों पर कहा, ''शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी दिक्कतें, ट्रैफिक, लंबा सफर और बढ़ता प्रदूषण जैसी समस्याएं मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद मुंबई के लोग हिम्मत नहीं हारते। इतनी सारी परेशानियों के बावजूद यहां के लोग खुश रहना जानते हैं।

लोग अपनी जिंदगी में आने वाली चुनौतियों को मुस्कुराकर स्वीकार करते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। यहां के लोगों की यही सकारात्मकता पूरे देश के लिए प्रेरणा है और हमें इस पर गर्व होना चाहिए।'' उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेनों का उदाहरण देते हुए कहा, "अगर कोई इस शहर की असली तस्वीर देखना चाहता है तो उसे एक बार लोकल ट्रेन में सफर करना चाहिए।

वहां हजारों लोग रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, भीड़ का सामना करते हैं, और कई बार मुश्किल हालात में भी सफर करते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिलती है। यह बात मुझे काफी प्रेरित करती है। मैं भी अपनी संगीत के जरिए लोगों को खुशी देने की कोशिश करता हूं।"

 

Tags: Shaan , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD