Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

भारत के स्थायी मिशन ने न्यूयॉर्क में सीएसडब्ल्यू-70 के अवसर पर सावित्री ठाकुर के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया

सीएसडब्ल्यू-70 में भाग लेने वाले देशों ने वैश्विक स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Savitri Thakur
Savitri Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 16:45 IST

भारत के स्थायी मिशन (पीएमआई) ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू-70) के 70वें सत्र के दौरान महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस स्वागत समारोह में कई देशों के मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

गिनी, गुयाना, हैती, इज़राइल, सेंट लूसिया और सर्बिया के मंत्री, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया और न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख भी इस स्वागत समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने महिला नेतृत्व वाले विकास, समावेशी विकास और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक साझेदारी के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया। 

इस चर्चा ने नीतिगत दृष्टिकोणों पर विचारों का आदान-प्रदान करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों का पता लगाने का अवसर प्रदान किया। सहभागी देशों के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने की साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि के साथ इस स्वागत समारोह का समापन हुआ।

 

Tags: Savitri Thakur , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD