Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहित चौहान बर्थडे : अभिनेता बनने का था सपना, लेकिन आवाज ने बना दिया स्टार

Mohit Chauhan
Mohit Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:29 IST

बॉलीवुड में मोहित चौहान अपने रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते है। उनकी आवाज ने लाखों लोगों का दिल जीता। 'तुम से ही', 'पी लूं', 'तुम हो' जैसे गाने आज भी लोगों की पसंदीदा धुनों में शामिल हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि मोहित चौहान का बचपन का सपना गायक बनने का नहीं, बल्कि अभिनेता बनने का था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने थिएटर किया और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में दाखिला लेने की कोशिश भी की थी। 

मोहित चौहान का जन्म 11 मार्च 1966 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में हुआ। उनके पिता की सरकारी नौकरी थी, जिसके कारण परिवार को अक्सर अलग-अलग शहरों में ट्रांसफर होना पड़ता था। बचपन से ही उनका लगाव संगीत और अभिनय दोनों से था। उन्होंने अपने भाई के साथ गायन का अभ्यास किया और अपने दादा से प्रेरणा ली, जो शास्त्रीय गायक थे और हारमोनियम बजाते थे। 

उनकी संगीत यात्रा सिल्क रूट बैंड से शुरू हुई। मोहित चौहान और उनके साथी केम त्रिवेदी, अतुल मित्तल और केनी पुरी ने मिलकर इस बैंड की स्थापना की। मोहित बैंड में मुख्य गायक थे। उनके पहले एलबम 'बूंदें' में 'डूबा डूबा' और 'पहचान' जैसे गीत शामिल थे, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए। बॉलीवुड में मोहित का सफर 2002 में फिल्म 'रोड' के गाने 'पहले नजर में डरी थी' से शुरू हुआ।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, लेकिन उन्हें पहचान 'रंग दे बसंती' के 'खून चला' और 'जब वी मेट' के 'तुम से ही' से मिली। मोहित ने अपने अभिनय के सपने को गाने के जरिए नई दिशा दी। उन्होंने कहा है कि गाने की भावनाओं में अभिनय करना भी उनके लिए एक तरीका रहा, जिससे उनका बचपन का सपना कहीं-न-कहीं पूरा हुआ।

मोहित चौहान ने 'मसकली' (दिल्ली-6), 'साड्डा हक' (रॉकस्टार), 'जो भी मैं' (रॉकस्टार), और 'तुझे भुला दिया' (अंजाना अनजानी) जैसे कई हिट गाने दिए। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल, पंजाबी और गुजराती जैसी भाषाओं में भी गाने गाए। उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें फिल्मफेयर, जी सिने अवार्ड और आईफा शामिल हैं।

 

Tags: Special Day , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD