Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

'बीवी आती है तो घर में लक्ष्मी आती है', अक्षय कुमार ने शादी पर कही दिलचस्प बात

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 16:42 IST

बॉलीवुड सितारे अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर जब वे परिवार, रिश्तों और शादी के अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं, तो फैंस के लिए यह और भी दिलचस्प हो जाता है। इस कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में कुछ ऐसा ही किया।

उन्होंने बताया कि शादी इंसान की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है। शो के दौरान अक्षय ने कहा कि जब घर में पत्नी आती है तो आदमी की कई आदतें अपने-आप बदलने लगती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शादी के बाद आदमी क्या इस्तेमाल करता है, क्या खाता है, और उसकी दिनचर्या कैसी होती है- सब कुछ धीरे-धीरे बदल जाता है।

उन्होंने शादीशुदा जीवन का एक दिलचस्प पहलू भी बताया। अक्षय कुमार ने कहा, ''जब पत्नी घर में आती है, तो घर का माहौल भी बदल जाता है। घर में अच्छा खाना बनने लगता है और जिंदगी में एक तरह का संतुलन आ जाता है। लोग अक्सर कहते हैं कि जब पत्नी घर में आती है, तो इसका मतलब घर में लक्ष्मी आती है। इस कहावत में काफी सच्चाई भी है। 

पत्नी के आने से घर में खुशहाली और व्यवस्था दोनों बढ़ जाती हैं।'' यह बातचीत तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विराज घेलानी ने हाल ही में हुई शादी के बाद जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। विराज ने कहा कि शादी के बाद उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में कई नई आदतें जुड़ गई हैं, खासकर ग्रूमिंग और पर्सनल केयर से जुड़ी चीजें बदल गई। 

उन्होंने हंसते हुए बताया कि अब उनके पास शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग साबुन और प्रोडक्ट हैं। विराज ने कहा, "अब मेरे पास माथे के लिए अलग साबुन है, बालों के लिए अलग शैंपू है, और यहां तक कि मैं कोहनी और घुटनों के लिए भी अलग साबुन इस्तेमाल करता हूं। शादी के बाद मेरी पत्नी ने मुझे कई नई आदतें सिखाई हैं, जैसे बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना और सोने से पहले पैरों को धोना।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं बचपन से बिना पैर धोए सो जाता था, लेकिन अब मेरी पत्नी मुझे ऐसा नहीं करने देती।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD