Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांग्रेस नेता सौरव खल्लर भाजपा में शामिल

Ashwani Sharma, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2026

Last updated on: Mar 10, 2026, 11:18 IST

कांग्रेस नेता और  भुलत्थ   विधानसभा क्षेत्र के पूर्व हल्का इंचार्ज सौरव खल्लर आज पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने खल्लर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके शामिल होने से विशेष रूप से कपूरथला जिले सहित दोआबा क्षेत्र में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

सौरव खल्लर का छात्र और युवा राजनीति में लंबा और सक्रिय अनुभव रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2008 में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई अध्यक्ष के रूप में की, जहाँ वे 2011 तक इस पद पर रहे। इसके बाद 2011 में उन्हें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, कपूरथला चुना गया और 2013 से 2015 तक वे दोबारा इसी पद पर निर्वाचित हुए।

युवा राजनीति में आगे बढ़ते हुए खल्लर ने 2015 से 2019 तक पंजाब यूथ कांग्रेस के फगवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2019 में  पंजाब यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कपूरथला  का  चुनाव जीता , जिसमें उन्होंने दो बार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह मान के पुत्र को हराया था। वर्ष 2020 से 2022 तक उन्होंने  भुलत्थ  विधानसभा क्षेत्र के हल्का इंचार्ज के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद सौरव खल्लर ने पार्टी के नेतृत्व और उसकी नीतियों पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे पंजाब में भाजपा को मजबूत करने और प्रदेश की जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को लाभ मिलेगा।

 

Tags: Ashwani Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD