Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Dr Dhani Ram Shandil, Harshwardhan Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 15:26 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिला की उपायुक्त प्रियंका वर्मा को जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण में किये गए सराहनीय कार्यों, मांऊट एवरेस्ट फतह करने वाली सिरमौर जिला के संगड़ाह तहसील के गांव गत्ताधार की कृतिका शर्मा तथा सिरमौर जिला के राजगढ़ के गांव पझोता की मेघा सिंह कंवर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए भी सम्मानित किया।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन जिला की शांति जैसवाल, बिलासपुर जिला की निर्मला धीमान, कांगड़ा जिला के इंदौरा की गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ तथा ऊना जिला की निशू लता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और उन्हें एक-एक लाख रुपये प्रदान किये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत शिखा, सिमरन कौर, शिया तथा प्रेम लता को विवाह अनुदान के अन्तर्गत 60-60 हजार रुपये, महबूब हसन तथा रवि को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में दी जाने वाली मकान निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये दिये। 

मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत संतोष देवी, शीला देवी तथा नीमो देवी को 31-31 हजार रुपये, विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत नसिफा, नितेश तथा विधा देवी को दो-दो लाख रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बबीता, सुनीता देवी तथा अनीता देवी को 51-51 हजार रुपये प्रदान किये गए। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में बेहतर कार्य करने के लिए संतोष कुमारी, आंगनवाड़ी सर्कल फगट, सीडीपीओ, घुमारवीं, जिला बिलासपुर, मीना कुमारी, आंगनवाड़ी सर्कल गुडवाना, सीडीपीओ, चुवाड़ी, जिला चम्बा, कौशल्या, आंगनवाड़ी सर्कल 9, सीडीपीओ हमीरपुर, रेखा रानी, आंगनवाड़ी सर्कल जिजल, सीडीपीओ देहरा, जिला कांगड़ा, सोनिया कुमारी, आंगनवाड़ी सर्कल चगांव-1, सीडीपीओ निचार, जिला किन्नौर, रेखा शर्मा, आंगनवाड़ी सर्कल ब्रो निथर, सीडीपीओ निथर, जिला किन्नौर, सुनीता आंगनवाड़ी सर्कल छाटिंग, सीडीपीओ, केलांग, जिला लाहौल-स्पीति, मीनाक्षी देवी, आंगनवाड़ी सर्कल दरम्याना-2, सीडीपीओ मंडी सदर, उषा राठौर, आंगनवाड़ी सर्कल भोलाला, सीडीपीओ चौपाल, जिला शिमला, कौशल्या देवी, आंगनवाड़ी सर्कल लाना बांका, सीडीपीओ पच्छाद, जिला सिरमौर, मीता रण, आंगनवाड़ी सर्कल बिलांवाली-2, सीडीपीओ नालागढ़, जिला सोलन, कुसम देवी, आंगनवाड़ी सर्कल जखेड़ा ब्रहमां मोहल्ला-2, सीडीपीओ ऊना, सिमरो देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, फागट, सीडीपीओ घुमारवीं, जिला बिलासपुर, बीना देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, लाहरू, सीडीपीओ चुवाड़ी, जिला चम्बा, कश्मीरी देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, बडोह, सीडीपीओ नादौन, जिला हमीरपुर, सुमिंद्रा देवी, आंगनवाड़ी सर्कल कलोनी, सीडीपीओ देहरा, जिला कांगड़ा, ज्ञान देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, चगांव-1, सीडीपीओ निचार, जिला किन्नौर, कमला देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, ब्रो निथर, सीडीपीओ निथर, जिला किन्नौर, आशा, आंगनवाड़ी सर्कल, सिंधवाड़ी, सीडीपीओ केलांग, जिला लाहौल-स्पीति, भवाना देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, दरम्याना-2, सीडीपीओ मंडी सदर, गीता रांटा, आंगनवाड़ी सर्कल, समरकोट, सीडीपीओ रोहडू, जिला शिमला, रक्षा देवी, आंगनवाड़ी सर्कल, बड़ाबन, सीडीपीओ नाहन, जिला सिरमौर, शारदा, आंगनवाड़ी सर्कल, बिलांवाली-2, सीडीपीओ नालागढ़, जिला सोलन तथा शमा देवी, आंगनवाड़ी सर्कल जखेड़ा ब्रहमां मोहल्ला-2, सीडीपीओ ऊना को 5-5 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Dr Dhani Ram Shandil , Harshwardhan Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD