Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सी.जी.सी. लांडरां ने इंटरनेशनल वूमेन डे सेलीब्रेट किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 13:40 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां ने इंटरनेशनल वुमेन डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिनके माध्यम से संस्थान में महिलाओं के योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। सेलेब्रेशन के अंतर्गत सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने संस्थान के डायरेक्टर्स के साथ मिलकर कैंपस की महिला सहयोगी कर्मचारियों को उनके समर्पण और सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सूट भेंट किए। 

यह पहल संस्थान के स्मूथ फंक्शनिंग में महिला सप्पोर्ट स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने और उनके योगदान को सम्मानित करने के महत्व को रेखांकित करती है। सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर ने इस अवसर पर विभिन्न फ़ील्ड्स की सफल महिला लीडर्स की भागीदारी के साथ एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया। इस सेशन में प्रेरणादायक वक्ताओं ने अपने अनुभव और विचार स्टूडेंट्स तथा उपस्थित लोगों के साथ साझा किए। 

इस विशिष्ट पैनल में शर्मिता भिंडर, फेमस पोएट, राइटर, थॉट एक्टिविस्ट तथा एम्पॉवर की फाउंडर, कमल रेखी, चीफ बिज़नेस ऑफिसर (इंटरनेशनल), भूमिका रियल्टी, हरमन मंगत, डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एवं एजुकेशनिस्ट, डॉ. भूपिंदर वराइच, साइकेट्रिस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल, अनीता शब्दीश, प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट, डायरेक्टर एवं सुचेतक रंगमंच की फाउंडर तथा डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एवं एलुमनाई अफेयर्स, सीजीसी लांडरां शामिल रहीं। 

चर्चा के दौरान पैनलिस्टों ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी से जुड़े विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि दृढ़ता, धैर्य, अनुशासन और साहस जैसे गुणों ने उन्हें चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कैसे सहायता की। उन्होंने एक-दूसरे का सहयोग करने के महत्व पर भी ज़ोर दिया तथा इमोशनल वेल्बीइंग और पर्सनल ग्रोथ को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

 इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर, स्टूडेंट वेलफेयर एवं एलुमनाई अफेयर्स, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज (सीजीसी), लांडरां ने कहा, “इंटरनेशनल वूमेन डे समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और योगदान को पहचानने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। सीजीसी लांडरां में हम ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो महिलाओं में आत्मविश्वास, समानता और आगे बढ़ने तथा नेतृत्व करने के अवसरों को प्रोत्साहित करे।” सत्र का समापन दर्शकों के साथ एक क्वेश्चन आंसर सेगमेंट के साथ हुआ। संस्थान की महिला कर्मचारियों को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में सम्मानित किया गया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD