सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी मोहाली के बिजनेस इंक्यूबेटर एसोसिएशन 'वेंचरनेस्ट' द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'प्रेरणा 2.0' का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की शक्ति, नेतृत्व और उनकी परिवर्तनकारी उपलब्धियों को समर्पित रहा। इस कॉन्क्लेव ने प्रेरक महिला नेताओं, उद्यमियों, नीति निर्माताओं और नवाचारों को एक साझा मंच प्रदान किया।इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों ने 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में भाग लिया, जिनमें डॉ. दपिंदर कौर बख्शी (संयुक्त निदेशक, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी), पंजाबी अभिनेत्री वी.जे. अमन, डॉ. नैन्सी जुनेजा (सीईओ, मेंटॉरएक्स ग्लोबल), दीपाली गुलाटी (नेशनल प्रेसिडेंट, डब्लू.आई.सी.सी.आई.), भारती सूद (सीनियर रीजनल डायरेक्टर, पी.एच.डी. चैंबर), पूजा नैयर (टाई चंडीगढ़), साक्षी कत्याल (सी.आई.आई.-आई.डब्ल्यू.एन.) और मोना सिंह (फिक्की फ्लो) शामिल थीं।
सत्र के दौरान, महिला स्टार्टअप्स ने विशेषज्ञों और निवेशकों के सामने अपने अभिनव विचार पेश किए। इसके साथ ही 'बोर्डरूम्स टू ब्रेकथ्रू' और 'नीति व पूंजी के माध्यम से महिला विकास' जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाने के लिए 'एआई शक्ति बूटकैंप' और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई।
इसके अलावा, एक विशेष फैशन शो के माध्यम से महिलाओं की पहचान, आत्मविश्वास और संघर्ष की कहानियों को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल ने अपने संदेश में कहा, "हमारा उद्देश्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जहां महिलाएं बिना किसी बाधा के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
'प्रेरणा 2.0' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा के उद्यमों से जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता है।"यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक अर्श धालीवाल ने कहा, "आज के दौर में तकनीक और एआई के क्षेत्र में महिलाओं का आगे आना बहुत जरूरी है। 'प्रेरणा एआई शक्ति बूटकैंप' जैसे प्रयास महिलाओं को डिजिटल युग में अग्रणी बनाने में सहायक होंगे।"