Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

किसानों से बात करके नारियल संवर्धन योजना को देंगे अंतिम रूप : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 12:56 IST

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को चेन्नई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं नारियल उत्पादक राज्यों के किसानों से मिलने आया हूं। आईआईटी चेन्नई में तमिलनाडु सहित नारियल उत्पादक राज्यों के किसान, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, अधिकारी, नारियल बोर्ड के अध्यक्ष और भारत सरकार के सभी अधिकारी एकत्रित हुए हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नारियल उत्पादक किसानों के लिए नारियल संवर्धन योजना बनाई है जिसकी घोषणा वित्त मंत्री ने बजट के समय की थी। नारियल संवर्धन योजना में किसानों से बात करके अंतिम रूप देंगे। इसका टारगेट उत्पादन बढ़ाना, उत्पादकता बढ़ाना और गुणवत्ता बढ़ाना है।

ऐसे सारे प्रयत्न जिससे हम नारियल किसानों के इनकम बढ़ा सके। किसानों से चर्चा करने के बाद नारियल संवर्धन बोर्ड की योजना बनेगी। उन्होंने कहा कि जब भी मैं तमिलनाडु की इस पवित्र भूमि पर आता हूं, मेरा हृदय आनंद और प्रसन्नता से भर उठता है। मैं तमिलनाडु के महान जनमानस, इसकी संस्कृति, इसके मूल्यों, इसकी परंपराओं और इसके महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं। 

तमिलनाडु भारत का हृदय है। उन्होंने कहा कि आज मैं एक विशेष उद्देश्य से आया हूं। तमिलनाडु भारत में, विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों में, नारियल उत्पादन में अग्रणी राज्य है। लगभग 12.5 करोड़ किसान नारियल की खेती करते हैं और लगभग 3 करोड़ लोग अपनी आजीविका के लिए नारियल पर निर्भर हैं। तमिलनाडु के किसान कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नारियल के बाग काफी पुराने हो गए हैं। 60-60 वर्ष पुराने नारियल के पेड़ों में उत्पादन कम हो गया है। उत्पादकता घट गई है, कई बीमारियां अटैक कर रही हैं। जिसकी वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि इन रोगों को हम कैसे रोकें? अच्छी किस्म तैयार करके जो जलवायु के अनुकूल हो, जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता हो, जो बैक्टीरिया, वायरस का मुकाबला कर पाएं, जिनकी उत्पादकता अधिक हो, जिनकी क्वालिटी बेहतर हो।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD