Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डिप्टी कमिश्नर ने संभावित बाढ़ की रोकथाम के लिए किए जा रहे पूर्वव्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

अधिकारियों को बारिश से पहले-पहले पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 11:35 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर संभावित बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिले में किए जा रहे पूर्वव्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस संबंध में यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को बारिश से पहले-पहले पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मानसून के दौरान यदि कोई संकट जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उससे सही ढंग से निपटा जा सके। 

उन्होंने नहरों, ड्रेनों की सफाई, गाद निकालने और नहरों के नाजुक किनारों को मजबूत करने के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धुस्सी बांध के साथ लगते संवेदनशील और नाजुक इलाकों की पहचान की जाए, विशेषकर पिछले साल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, ताकि ऐसे क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव संबंधी आवश्यक प्रबंध समय रहते किए जा सकें।

बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने पहले से पुख्ता इंतजाम पूरे करने पर जोर दिया। उन्होंने उप-मंडल मैजिस्ट्रेटों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी सुनिश्चित करें ताकि इन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार और समय पर पूरा किया जा सके।

 उन्होंने इस मौके पर नाजायज कब्जों, जिनके कारण दरिया के बहाव में रुकावट पड़ सकती है, को हटाने के सख्त निर्देश भी दिए। इसके अलावा नदी के किनारों के साथ-साथ बांस और सफेदे के पेड़ लगाने के लिए भी कहा ताकि भविष्य में मिट्टी के कटाव को रोका जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने वेईं की

सफाई और संवेदनशील किनारों की मजबूती पर भी जोर दिया ताकि मानसून के दौरान वेईं के साथ लगते इलाकों में पानी भरने जैसी कोई स्थिति पैदा न हो। बारिश के दौरान शहर में पानी जमा होने की स्थिति से निपटने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान किसी भी इलाके में पानी रुकना नहीं चाहिए, जिसके लिए सीवरेज की सफाई, एस.टी.पी. के उचित संचालन, आवश्यक मशीनरी सहित अन्य जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए जाएं।

बारिश के पानी के संरक्षण के लिए डिप्टी कमिश्नर ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 200 वर्ग गज से अधिक के आवासीय प्लॉट और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, मॉल और बड़ी इमारतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य है। 

उन्होंने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को इन नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम संबंधी अधिक जानकारी के लिए एस.ई. नगर निगम से 94175-49549 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा डा. अग्रवाल ने फ्लड लाइटों, सर्च लाइटों, लाइफ जैकेट, वायरलेस सेट, रस्सियां, नाव, रेत की बोरियां, नाविकों और गोताखोरों की सूची, स्प्रे, फॉगिंग मशीनें सहित अन्य आवश्यक सामान के प्रबंध पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से गांवों और शहरों में ऊंचे स्थानों की पहचान करने के लिए भी कहा, ताकि यदि बाढ़ जैसे हालात पैदा होते हैं तो लोगों को वहां राहत कैंपों में सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने पिछले मानसून सीजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, फौज, मनरेगा वर्करों, संगत और सैकड़ों वॉलंटियर्स के अथक प्रयासों की सराहना भी की, जिसके कारण जिला जालंधर में नदी में कोई दरार नहीं आई। बैठक में सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, एस.डी.एम. शायरी मल्होत्रा व नवदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD