Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गांव हैबतपुर से नौवीं बस रवाना

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने संगत को दी शुभकामनाएं

Kuljit Singh Randhawa, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Dera Bassi, Mukh Mantri Teerth Yatra, Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेराबस्सी , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 10:51 IST

पंजाब सरकार की लोक-भलाई योजना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज हलका डेराबस्सी के गांव हैबतपुर से संगत को श्री अमृतसर में पवित्र स्थानों के दर्शन के लिए नौवीं बस रवाना की गई। इस अवसर पर हलका डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने स्वयं मौजूद रहकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके विधायक रंधावा ने यात्रा पर जा रही संगत से मुलाकात करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी सुखमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर प्रदान कर रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक बसें, रहने की उत्तम व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा तथा मेडिकल सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं पंजाब सरकार की ओर से प्रदान की जा रही हैं। तीन दिन की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के साथ-साथ दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल के दर्शन करने के अलावा अन्य ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थानों जैसे जलियांवाला बाग और वाघा सीमा भी जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुविधा और भलाई के लिए वचनबद्ध है और ऐसी जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। इस अवसर पर इलाके की संगत और अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Dera Bassi , Mukh Mantri Teerth Yatra , Mukh Mantri Tirth Yatra Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD