Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

हाइट कॉलेज शाहपुर में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ, राजेश धर्माणी रहे मुख्यातिथि

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहपुर , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 12:20 IST

आज हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज (हाइट) शाहपुर में  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी  ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के विद्यार्थी प्रायः अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं, लेकिन विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अब तकनीकी संस्थानों में खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनसे व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ कई नई बातें सीखने को मिलती हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी तकनीकी संस्थानों में नियमित प्रार्थना सभा आयोजित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए संस्थानों में विभिन्न क्लब भी बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन को आसान और बेहतर बनाने में तकनीकी विशेषज्ञों की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया केवल को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन प्रो. डॉ. राजेश ने मुख्यातिथि, उपमुख्य सचेतक तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

तीन दिन तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल में प्रदेश के लगभग 20 सरकारी और निजी तकनीकी कॉलेजों के करीब 600 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस दौरान ड्रामा, स्किट, ग्रुप डांस, फ्री-स्टाइल डांस, सोलो सॉन्ग सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत भव्य और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

इस अवसर पर सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड अजय पाठक,एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एचपीटीयू के प्रो. डॉ राजेश, सहायक रजिस्ट्रार डॉ सरेंद्र, हिमुडा के सीईओडॉ सुरेन्द्र, रामानुज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर, हाइट कॉलेज के चेयरमैन रमन कायस्था,एमडी दुष्यन्त कायस्था, प्राचार्य शाहपुर कॉलेज विश्वजीत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा के इलावा अन्य गणमान्य नागरिक एवं प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों से आये हुए उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD