Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रायसीना डायलॉग 2026 : मारियानो कौसिनो ने एस जयशंकर से की मुलाकात

Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Raisina Dialogue 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 06, 2026, 17:43 IST

भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के 11वें संस्करण का आयोजन किया गया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया के अलग-अलग देशों से नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस मौके पर अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल से मुलाकात की।

इसके साथ ही डायलॉग में शामिल होने पहुंचे अमेरिकी स्पेस कमांडर जनरल स्टीफन व्हिटिंग ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कौसिनो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, "भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत में भूटान के राजदूत मेजर जनरल वेत्सोप नामग्याल के साथ, रायसीना डायलॉग 2026 सेशन में, जिसे ओआरएफ के अध्यक्ष समीर सरण ने आयोजित किया था।"

इसके अलावा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी कमांडर से मुलाकात को लेकर लिखा, "अमेरिकी स्पेस कमांडर जनरल स्टीफन व्हाइटिंग के साथ अच्छी चर्चा हुई, जो रायसीना डायलॉग के लिए भारत में हैं। स्पेस एक अहम जगह है और अमेरिका और भारत सुरक्षा और स्थिरता पक्का करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।"

वहीं विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के स्पेशल सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की। एमईए ने बताया कि भारत-जापान स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप के रक्षा तकनीक और आर्थिक सुरक्षा स्तंभों को मजबूत करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच अच्छे विचार-विमर्श हुए। 

इससे पहले विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रायसीना डायलॉग 2026 को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब इस साल 4 से 7 मार्च तक भारत के दौरे पर हैं। बतौर राष्ट्रपति यह उनकी पहली यात्रा है। राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय मंत्री और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ एक बड़ा बिजनेस डेलिगेशन भी है। 

यह दिखाता है कि दोनों पक्ष ट्रेड, बिजनेस और निवेश को द्विपक्षीय संबंधों के मुख्य स्तंभ के तौर पर कितना महत्व देते हैं।" जॉर्ज ने आगे कहा, "वे नई दिल्ली में 11वें रायसीना डायलॉग 2026 के उद्घाटन सत्र में हमारे प्रधानमंत्री के साथ चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए और कुछ देर पहले उन्होंने संबोधन भी दिया। राष्ट्रपति स्टब की यह यात्रा फिनलैंड के प्रधानमंत्री, पेटेरी ओर्पो की इस साल फरवरी में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली की यात्रा के तुरंत बाद हो रही है। प्रधानमंत्री ओर्पो ने समिट के दौरान हमारे प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी।"

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Raisina Dialogue 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD