Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मुकेश रेपसवाल ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता

सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 16:29 IST

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से सैंपल टेस्टिंग की प्रगति, जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में पानी के नमूनों की जांच की स्थिति तथा सैनिटरी सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से पानी के नमूनों की नियमित जांच सुनिश्चित बनाई जाए, ताकि जल गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में सैंपल परीक्षण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सैनिटरी सर्वे के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD