Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, Ladakh Buddha Vihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 16:09 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित लद्दाख बुद्ध विहार इलाके में फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। यह पुल लद्दाख बुद्ध विहार–मॉनेस्ट्री मार्केट क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिसकी मांग यहां रहने वाले लोग कई वर्षों से कर रहे थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन खास है, क्योंकि लद्दाख बुद्ध विहार के लोगों की एक पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।

इस इलाके में रहने वाले लद्दाख के भाई-बहन कई वर्षों से एक फुटओवर ब्रिज की मांग कर रहे थे। लोगों ने पिछली सरकारों के सामने कई बार अपनी बात रखी, सैकड़ों बार आवेदन और अनुरोध भी किए, लेकिन यह छोटा सा काम भी पूरा नहीं हो पाया। हमारी सरकार ने बेहद कम समय में ही इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की इच्छा हो, तो ऐसे कामों को पूरा होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

रेखा गुप्ता के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के लिए सभी जरूरी परमिशन ले ली गई हैं और सरकार का लक्ष्य है कि करीब छह महीने के भीतर यह फुट ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो जाए। उनका कहना है कि यह पुल बनने के बाद इलाके के लोगों को सड़क पार करने में काफी सहूलियत होगी और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बनेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि पूरे देश की झलक है। भारत के अलग-अलग राज्यों से आए लोग यहां रहते हैं और दिल्ली की पहचान का हिस्सा बनते हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार लद्दाख से आकर यहां बसे हैं। उन्होंने दिल्ली को अपना घर बना लिया है और दिल्ली ने भी उन्हें खुले दिल से अपनाया है। 

ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि इन सभी समुदायों की जरूरतों को समझे और उन्हें बेहतर सुविधाएं दे। रेखा गुप्ता ने बताया कि इस फुटओवर ब्रिज का डिजाइन भी खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। कोशिश यह है कि यहां रहने वाले लोगों को अपने मूल स्थान लद्दाख की संस्कृति और पहचान की झलक भी महसूस हो।

लद्दाख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए लोग कई साल से संघर्ष कर रहे थे और अब आखिरकार उनकी मांग पूरी होने जा रही है। उनके मुताबिक यह प्रोजेक्ट इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , Ladakh Buddha Vihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD