Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sandeepa Dhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 14:06 IST

अभिनेत्री संदीपा धर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री का मानना है कि कोई अभिनेता तभी अच्छा परफॉर्म कर सकता है, जब स्क्रिप्ट और लेखन मजबूत हो।उन्होंने हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया, "जिम्मेदारी ज्यादातर लेखन पर होती है। अगर किरदार अच्छे से लिखे गए और अलग हों, तो एक्टर को बस उस ब्लूप्रिंट को फॉलो करना होता है। 

फिल्मों में असली चुनौती स्क्रीन टाइम होता है। कुछ ही सीन में कैरेक्टर का पूरा सफर, मुश्किलें और समाधान दिखाना पड़ता है। इसके लिए अच्छी तैयारी और क्राफ्ट में स्पष्टता जरूरी है।" वहीं, संदीपा हर साल अपना जन्मदिन जम्मू-कश्मीर में वैष्णों देवी में मनाती हैं। इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "हर साल मैं जन्मदिन मां वैष्णों देवी में मनाती हूं।

ये मेरी पुरानी परंपरा है।" पहाड़ों में मिलने वाली शांति मुंबई में नहीं मिलती है। उन्होंने कहा, "शायद इसलिए कि मेरी जड़ें पहाड़ों से जुड़ी हैं, इसलिए मैं उनसे गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करती हूं।" संदीपा ने बताया कि उनका जन्मदिन साल की शुरुआत में पड़ता है, तो वे साल की अच्छी शुरुआत के लिए भी वैष्णो देवी जाती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा जन्मदिन साल की शुरुआत में पड़ता है, इसलिए यह एक आध्यात्मिक जीवनशैली जैसा लगता है। 

दिलचस्प बात यह है कि जब भी मैं वैष्णो देवी से लौटती हूं, तो आमतौर पर मेरे लिए कोई अच्छी खबर होती है। इस बार, मेरी फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली है। हमने इसे काफी समय पहले शूट किया था और इसे आखिरकार दर्शकों तक पहुंचते देखना और अब नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम होते देखना एक आशीर्वाद जैसा लग रहा है।

मुझे सच में विश्वास है कि यह माता रानी की कृपा है कि मुझे अपने रोल के लिए इतनी तारीफ मिल रही है।"फिल्म वैलिडेशन और सेल्फ-एक्सेप्टेंस पर फोकस करती है। सोशल मीडिया के दौर में वैलिडेशन का प्रेशर बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है। संदीपा ने कहा, "हम खुद को एक्सेप्ट करने की बजाय लगातार दूसरों से वैलिडेशन मांगते हैं। 

हम सोचते हैं कि जो हम बनना चाहते हैं, वह हमसे बेहतर है। लेकिन हमें समझना चाहिए कि जैसे हम हैं, वैसे ही काफी हैं।" आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए संदीपा ने बताया कि उनका नेटफ्लिक्स शो 'चुंबक' जल्द आने वाला है, जिसे लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sandeepa Dhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD