Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

टी20 वर्ल्ड कप : दूसरी बार फाइनल में पहुंची है न्यूजीलैंड, इस टीम ने तोड़ा था खिताब जीतने का सपना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup 2026, ICC T20 World Cup 2026, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2026, Finn Allen, South Africa, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 04 Mar 2026

Last updated on: Mar 05, 2026, 12:08 IST

टी20 विश्व कप 2026 को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं था। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अजेय रही थी। 

ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड बिल्कुल अलग दिखी और दक्षिण अफ्रीका पर एकतरफा जीत हासिल की। मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने अहम टॉस जीता था और गेंदबाजी का करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही। 

मार्को जानसेन के 30 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 55 रनों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रन बनाए थे। फिन एलन और टिम साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 117 रन जोड़कर मैच कीवी टीम की झोली में डाल दिया। साइफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन एलन नहीं रुके। एलन 33 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। 

यह टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। एलन के इस तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2021 टी20 विश्व कप का फाइनल भी खेली थी। उस समय इंग्लैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए फाइनल में केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 172 रन बनाए थे। विलियमसन ने 48 गेंद पर 85 रन की पारी खेली थी। आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के 53 और मिशेल मार्श के 77 रन की बदौलत 18.5 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम किया और अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup 2026 , ICC T20 World Cup 2026 , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2026 , Finn Allen , South Africa , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD