Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मणिपुर के 24 युवाओं ने चार राज्यों की 11 दिवसीय राष्ट्रीय एकता यात्रा शुरू की

Yumnam Khemchand Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Manipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंफाल , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:21 IST

मणिपुर में जातीय सौहार्द्र का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए चार अलग-अलग समुदायों मैतेई, कुकी, नागा और मैतेई पंगल (मुस्लिम) के 24 युवाओं ने 11 दिवसीय ‘नेशनल इंटीग्रेशन टूर’ की शुरुआत की है। यह यात्रा केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल राज्यों तक जाएगी।मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न समुदायों से आने वाले ये युवा एक एकीकृत मणिपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उन्होंने मंगलवार को केइतलमानबी स्थित असम राइफल्स परिसर में ‘नेशनल इंटीग्रेशन टूर 2025-26’ को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा 33वीं बटालियन, असम राइफल्स द्वारा आयोजित की गई है। 3 मार्च से 13 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा में इंफाल, तिरुवनंतपुरम, कन्याकुमारी, मुंबई और कोलकाता जैसे शहर शामिल हैं। पहल के तहत मैतेई, कुकी, नागा और मैतेई पंगल समुदाय के छह-छह युवाओं को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जातीय संघर्ष के दौरान 47,000 से अधिक लोगों, जिनमें मैतेई और कुकी समुदाय के लोग शामिल थे, को असम राइफल्स ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने संकट के समय त्वरित और समर्पित प्रयासों के लिए बल की सराहना की। उन्होंने कहा, “मतभेदों के बावजूद बड़ों को बच्चों के भविष्य से समझौता नहीं करना चाहिए।

हमें अतीत को भूलकर शांति और विकास की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।”कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने युवाओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। कुकी प्रतिभागियों से उन्होंने कुकी बोली में पूछा, “बु नानेहतहम” (क्या आपने खाना खाया?), जिस पर युवाओं ने जवाब दिया, “का ने ताई” (हमने खाना खा लिया है)। 

उन्होंने युवाओं को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने और सार्थक अनुभव हासिल करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।एक प्रतीकात्मक कदम के तहत चारों समुदायों के एक-एक सदस्य को मिलाकर एक समूह बनाया गया और उन्हें एकता एवं साझा पहचान के प्रतीक के रूप में ध्वज सौंपा गया। प्रतिभागियों को किट भी वितरित की गई।

 

Tags: Yumnam Khemchand Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Manipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD