Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युवा मोर्चा की बैठक में शामिल हुए अक्षय शर्मा

अमित शाह की 14 मार्च की रैली को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

Akshay Sharma, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Vineet Joshi, Ashwani Sharma, Parminder Singh Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 11:15 IST

हल्का उतरी से भाजपा नेता अक्षय  शर्मा आज चंडीगढ़ में युवा मोर्चा की बैठक में शामिल हुए। यह बैठक भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ के मार्गदशन में संपन्न हुई। जिसमें  14 मार्च को पंजाब में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अक्षय शर्मा ने आगामी रैली की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की और रैली से जुड़े मुख्य मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 मार्च की यह रैली पंजाब की राजनीति में एक नया इतिहास रचेगी और इसे सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा पूरी ताकत झोंक देगा।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने रैली की रणनीतियों को साझा किया। अक्षय शर्मा और उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि युवाओं की भारी भागीदारी सुनिश्चित कर इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और सभी ने एक सुर में रैली को ऐतिहासिक बनाने की शपथ ली।

बैठक के बाद अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी दिन ब दिन मजबूत हो रही है और लोगों का विश्वास पार्टी पर बढ़ रहा है। पंजाब ने हमेशा केंद्र से अलग पार्टी की सरकार में नुकसान झेला है लेकिन इस बार पंजाबियों को केंद्र ओर बीजेपी की नीतियों पर पूरा भरोसा है ओर उन्हें समझ आ गया है कि केवल बीजेपी ही विकास की वो बाहर ला सकती है जिसकी पंजाब को सख्त जरूरत है।

 

Tags: Akshay Sharma , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Vineet Joshi , Ashwani Sharma , Parminder Singh Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD