Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

फेसबुक पर एक तस्वीर ने खोला बॉलीवुड का दरवाजा और बदल दी श्रद्धा कपूर की जिंदगी

Shraddha Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:56 IST

जब हम आज के जमाने में किसी युवा कलाकार को बड़े पर्दे पर चमकते हुए देखते हैं, तो लगता है कि सफलता तक पहुंचने का रास्ता पहले से ही तय होता है। लेकिन, श्रद्धा कपूर की कहानी थोड़ी अलग है। उनके बॉलीवुड सफर की शुरुआत एक छोटे से डिजिटल प्लेटफॉर्म से हुई। एक निर्माता ने फेसबुक पर उनकी तस्वीरें देखकर उन्हें फिल्मों के लिए चुना था। ये ऐसा समय था, जब सोशल मीडिया से करियर शुरू होना आम नहीं माना जाता था। 

श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। वे प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। उनके परिवार का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। छोटी उम्र से ही श्रद्धा को अभिनय, संगीत और कला में दिलचस्पी थी। उनकी पहली फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'तीन पत्ती' (2010) थी, जिसमें उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बेन किंग्सले और आर. माधवन जैसे सितारे थे। यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाने में असफल रही।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर को रोल का ऑफर उनके फेसबुक अकाउंट देखने के बाद दिया गया था। प्रोड्यूसर अंबिका हिन्दुजा ने उन्हें फेसबुक पर देखा था। उन्होंने श्रद्धा की तस्वीरें देखीं और फिर उनके भाई से संपर्क कर उनसे मिलने का फैसला किया। श्रद्धा ने इसके बाद ऑडिशन दिया और उन्हें रोल मिल गया। यह एक ऐसा मौका था, जो सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मिला था।

'तीन पत्ती' श्रद्धा के सफर की पहली सीढ़ी थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में 'लव का द एंड' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन श्रद्धा ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी। संघर्ष भरे शुरुआती सालों के दौरान उन्होंने कई रोल्स के लिए ऑडिशन दिए और कोशिश जारी रखी। उनके करियर को बड़ा ब्रेक 2013 में मिला, जब उन्होंने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 2' में मुख्य भूमिका निभाई।

 इस फिल्म में श्रद्धा ने एक छोटे शहर की सिंगर का किरदार निभाया। फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना हासिल की।इस फिल्म में श्रद्धा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में कई पुरस्कार नामांकन भी मिले। उसके बाद श्रद्धा ने 'एक विलेन', 'एबीसीडी 2', 'बागी', 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ फिल्मों ने कमाल किया, तो कुछ ने औसत प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी मेहनत से प्रत्येक भूमिका को अलग पहचान दी।

समय के साथ उनका करियर आगे बढ़ता गया और उन्हें कुछ बड़ी हिट्स मिलीं, जैसे 'स्त्री', 'छिछोरे', 'तू झूठी मैं मक्कार', और 2024 में आई 'स्त्री 2', जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। इन सफलताओं की वजह से श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं।

 

Tags: Shraddha Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD