Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

झारखंड की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 23 कैदी रिहा होंगे, पुनर्वास के लिए बनेगा डेटाबेस

Hemant Soren, Chief Minister of Jharkhand, Jharkhand, Ranchi, Jharkhand Mukti Morcha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:12 IST

झारखंड की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों को रिहा किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।रिहा होने वाले कैदियों के सामाजिक पुनर्वास, आय सृजन और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। बैठक में पार्षद की ओर से अनुशंसित नए मामलों के साथ-साथ पिछली बैठकों में अस्वीकृत 34 प्रस्तावों की भी गहन समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने बिंदुवार विचार-विमर्श के बाद 23 कैदियों की रिहाई पर सहमति दी। निर्णय लेते समय संबंधित न्यायालयों के आदेश, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट तथा अपराध की प्रकृति का परीक्षण किया गया, ताकि रिहाई न्यायिक नियमों और सामाजिक सुरक्षा के मानकों के अनुरूप हो।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा किए जाने वाले कैदियों का विस्तृत डेटाबेस तैयार किया जाए और उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि रिहाई के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना राज्य की जिम्मेदारी है। इसके लिए उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, कौशल विकास कार्यक्रमों में शामिल किया जाए तथा आय के स्थायी साधन उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की जाए।बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिला स्तर पर समन्वयकों की जिम्मेदारी तय कर रिहा कैदियों के पुनर्वास की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। कारा एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिरीक्षक को रिहा होने वाले कैदियों का ट्रैक रिकॉर्ड रखने और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से डायन-बिसाही जैसे मामलों में बंद रहे कैदियों के संदर्भ में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया, ताकि सामाजिक पूर्वाग्रहों को दूर किया जा सके। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, कारा एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hemant Soren , Chief Minister of Jharkhand , Jharkhand , Ranchi , Jharkhand Mukti Morcha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD