Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑस्कर विजेता हांस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होंगी श्वेता त्रिपाठी

Shweta Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 09:48 IST

अक्सर ऐसा होता है कि कई बार फिल्म खत्म हो जाती है, लेकिन उसकी धुनें लंबे समय तक हमारे साथ रहती हैं। कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो संगीत को सिर्फ सुनते नहीं, बल्कि उसे महसूस करते हैं और अपने काम का हिस्सा बनाते हैं। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं।  उनके लिए फिल्म संगीत सिर्फ बैकग्राउंड साउंड नहीं, बल्कि भावनाओं को समझने और किरदार को जीने का जरिया है। इस बीच वह जल्द ही नीदरलैंड के शहर एम्स्टर्डम में होने वाले म्यूजिक कंपोजर हैंस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होंगी।

हैंस जिमर को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म संगीतकारों में गिना जाता है। उन्हें ऑस्कर और ग्रैमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में यादगार संगीत दिया है। इनमें 'ड्यून', 'इंटरस्टेलर', और 'द डार्क नाइट' जैसी फिल्में शामिल हैं।श्वेता ने कहा, ''इन फिल्मों का संगीत मेरे अभिनय सफर में हमेशा मौजूद रहा है। जब भी मैं इन फिल्मों को देखती हूं, तो उनका संगीत मुझे नई ऊर्जा देता है। जिमर की धुनें बिना शब्दों के भावनाओं को समझा देती हैं।''

इस यात्रा को लेकर श्वेता ने कहा, ''मैं इसे सिर्फ एक कॉन्सर्ट के रूप में नहीं देख रही हूं, बल्कि यह मेरे लिए एक खास अनुभव होगा। अभिनय का मतलब सिर्फ डायलॉग्स बोलना नहीं होता, बल्कि भावनाओं को महसूस करना और उन्हें सच्चाई से दिखाना होता है। ऐसे में जिमर का संगीत मुझे भावनाओं को बेहतर समझने में मदद करता है। लाइव कॉन्सर्ट में बैठकर उस ऊर्जा को महसूस करना मेरे लिए बेहद खास होगा।''

श्वेता ने कहा, "यह सफर मेरे रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से थोड़ा ब्रेक देगा। मैं इसे अपने लिए एक छोटा सा ब्रेक मानती हूं, जहां मैं बिना किसी दबाव के सिर्फ संगीत को महसूस कर सकूं। मेरा मानना है कि कभी-कभी कलाकार के लिए जरूरी होता है कि वह रुककर कुछ नया अनुभव करे। इससे सोच में ताजगी आती है और काम में नई जान पड़ती है।''

संगीत श्वेता के अभिनय का अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा, "हर नए प्रोजेक्ट से पहले मैं एक प्लेलिस्ट बनाती हूं। इस प्लेलिस्ट में ऐसे गाने होते हैं जो मेरे किरदार की भावनाओं को दर्शाते हैं। इससे मुझे किरदार की चुप्पी, ठहराव, और अंदर की उलझनों को समझने में मदद मिलती है। कई बार स्क्रिप्ट पूरी तरह समझ में आने से पहले ही संगीत मुझे किरदार के करीब ले जाता है। 

हैंस जिमर का संगीत भी यही काम करता है, बिना कुछ कहे बहुत कुछ समझा देता है।"उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इस कॉन्सर्ट से वापस एक नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आएंगी। संगीत कहानी कहने का मजबूत जरिया है और जब उसे लाइव सुना जाता है, तो उसका असर और भी गहरा होता है। यह अनुभव मेरे आने वाले काम में जरूर दिखाई देगा।

 

Tags: Shweta Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD