Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

मैहला में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम-कुलदीप सिंह पठानिया

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 27 Feb 2026

Last updated on: Mar 01, 2026, 11:37 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मैहला में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मैहला, चडी, फागड़ी, बंदला, दाढवीं, वकाण के लोगों ने अपनी समस्याएं तथा मांगे रखी। 

विधायक नीरज नैय्यर, डॉ.जनकराज कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 400 के करीब लोगों ने अपनी शिकायतें-मांगे रखते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विभागीय सेवाओं से लाभ प्राप्त किया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से जहां एक ओर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान हो रहा है वहीं लोगों द्वारा रखी जा रही विभिन्न मांगों से क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी भी सरकार के समक्ष पहुंच रही है । 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल एवं पारदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम पूर्व सरकारों के समय आयोजित कार्यक्रमों से पूर्णतः भिन्न है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार ने हर पहलू का गंभीरता से आकलन करते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय विधायक डॉ. जनकराज की मांग पर भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क कनेक्टिविटी को विस्तार देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ में उन्होंने जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष ललित ठाकुर द्वारा भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गैर-जनजातीय क्षेत्र को जनजातीय श्रेणी में शामिल करने संबंधी मुद्दे को विधानसभा की पिटीशन कमेटी के माध्यम से प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित करने का आश्वासन भी दिया।

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व विभाग द्वारा इस मौके पर 25 भूमि के इंतकाल दर्ज किए गए। इस दौरान 8 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 89 व्यक्तियों की विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य जांच की गई तथा निशुल्क टेस्ट व दवाइयां वितरित की गई। 

इसके साथ 17 लोगों की हेपेटाइटिस तथा एचआईवी संक्रमण की भी जांच की गई जबकि चार लोगों को अपंगता प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के गत वर्ष आपदा से प्रभावित 6 परिवारों को 6 लाख 20 हजार राशि के चेक भी वितरित किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 6 लोगों को घर की चाबियां भी वितरित की। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10 लाभार्थियों को बीमा दस्तावेज प्रदान किए गए। उन्होंने इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान आयोजित नशा मुक्त भारत एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा युवाओं के मध्य संवाद कार्यक्रम के तहत भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन रखा। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी साझा की । 

अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, उप मंडल दंडाधिकारी प्रियांशु खाती, विकास शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD