Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सी. पी. राधाकृष्णन ने आईआईएचटी सलेम के नए शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया

भारत की हथकरघा विरासत को मजबूत करने पर दिया जोर

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Giriraj Singh, Indian Institute of Handloom Technology Salem, IIHT Salem
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सलेम (तमिलनाडु) , 27 Feb 2026

Last updated on: Feb 28, 2026, 14:07 IST

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज सलेम, तमिलनाडु में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी) के एक नए शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान, उपराष्ट्रपति ने सलेम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस शहर ने व्यापार, उद्योग और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने याद दिलाया कि सलेम का गहरा संबंध प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता थिरु सी. राजगोपालाचारी जी से है, जिन्होंने अपने शानदार कानूनी करियर की शुरुआत यहीं से की थी और बाद में सलेम नगरपालिका के सदस्य और अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एडवर्ड लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर हाल ही में स्थापित की गई राजाजी की प्रतिमा का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि आईआईएचटी सलेम स्वदेशी शिल्प कौशल और आधुनिक कपड़ा विज्ञान के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है। पारंपरिक ज्ञान को समकालीन तकनीक के साथ जोड़कर, इस संस्थान ने हथकरघा वस्त्रों की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उत्पादकता बढ़ाई है, गुणवत्ता मानकों में सुधार किया है और बाजार-आधारित उत्पादन को सक्षम बनाया है।

भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत पर प्रकाश डालते हुए, उपराष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि वाराणसी के सिल्क ब्रोकेड, बंगाल के जामदानी, असम के मूंगा रेशम, कश्मीर की कानी शॉल, आंध्र प्रदेश की वेंकटगिरी और मंगलगिरी बुनाई से लेकर मध्य प्रदेश की महेश्वरी और चंदेरी साड़ियों तक, भारतीय हथकरघा उत्पादों ने अपने शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व स्तर पर पहचान हासिल की है।

उन्होंने तमिलनाडु की जीवंत बुनाई परंपराओं पर भी जोर दिया, जिनमें चेट्टीनाडु कडांगी साड़ियाँ, कांचीपुरम सिल्क, अरणी सिल्क, तिरुभुवनम सिल्क, चेन्नीमलाई कंबल, नागरकोइल वेष्टी और तौलिए, और मदुरै सुंगुडी साड़ियाँ शामिल हैं। सलेम, इरोड, भवानी, चेन्नीमलाई, मदुरै, सत्यमंगलम, करूर, शंकरनकोविल, आंडीपट्टी, एट्टयपुरम, परमकुडी, सयरपुरम, पुलियमपट्टी और श्रीविल्लीपुत्तुर बुनाई की उत्कृष्टता के प्रसिद्ध केंद्र बने हुए हैं।

हाल के व्यापारिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता कपड़ा विनिर्माण में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि ये प्रगति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के केंद्रित प्रयासों को दर्शाती है। क्षेत्र के विकास में विश्वास व्यक्त करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि सलेम से यूरोपीय संघ को होने वाला कपड़ा निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ने के लिए तैयार है।

अंबूर से चमड़े के निर्यात में भी काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। समापन करते हुए, उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि आईआईएचटी सलेम की हथकरघा क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार एक रचनात्मक उद्योग में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका है, जो मूल्य सृजित करे, श्रम की गरिमा को बनाए रखे और देश भर के कारीगरों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करे।

उपराष्ट्रपति ने भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी), सलेम में आयोजित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जहाँ देश भर के हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। इस कार्यक्रम में  केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह, तमिलनाडु सरकार के पर्यटन मंत्री श्री आर. राजेंद्रन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Giriraj Singh , Indian Institute of Handloom Technology Salem , IIHT Salem

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD