Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

'मुझे खुद को आर्टिस्ट कहने में अजीब लगता है', कोंकणा सेन शर्मा ने स्टारडम पर कही बड़ी बात

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Konkona Sen Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:37 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा हमेशा से ही अपनी बेबाक सोच, दमदार अभिनय और अलग तरह की फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली स्ट्रीमिंग फिल्म 'एक्यूज्ड' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच कोंकणा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि वह खुद को लेकर काफी आत्म-आलोचनात्मक रहती हैं और कई बार खुद को आर्टिस्ट कहने में भी उन्हें अजीब सा महसूस होता है। 

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कोंकणा ने कहा, ''बाहर की दुनिया मुझे जिस नजर से देखती है, मैं खुद को उस नजर से नहीं देख पाती। मुझे अपनी सामाजिक पहचान के बारे में सोचने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। मैं खुद को एक साधारण इंसान की तरह देखती हूं, जो लगातार सीख रही है और खुद को समझने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से कई बार मुझे खुद को आर्टिस्ट कहना भी थोड़ा बनावटी लगता है।''

 जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद की आलोचना करती हैं, तो इस पर कोंकणा ने कहा, ''आत्म-आलोचना और आत्मचिंतन इंसान को बेहतर बनाते हैं। यह मान लेना कि हम परफेक्ट हैं, यह सोच ठीक नहीं है। खुद से सवाल करना, अपनी गलतियों को पहचानना और समय के साथ अपनी सोच बदलना आगे बढ़ते रहने की प्रक्रिया है।''

कोंकणा ने कहा, ''लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं, इस पर हमारा बहुत कम नियंत्रण होता है। इंसान अपनी इमेज को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं कर सकता। समाज, मीडिया और दर्शक अपने नजरिए से किसी भी कलाकार की छवि बना लेते हैं। ऐसे में अगर कोई कलाकार हर वक्त इस बात की चिंता करने लगे कि दुनिया उसे कैसे देख रही है, तो वह खुद से दूर हो जाएगा। 

बेहतर यही है कि इंसान अपने भीतर की दुनिया को मजबूत करे और बाहरी राय को खुद पर हावी न होने दे।'' उन्होंने कहा, ''कभी-कभी बनाई गई इमेज को तोड़ना जरूरी होता है। एक ही तरह की सोच या इमेज में बंधकर रहना कलाकार के साथ-साथ इंसान के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए मेरी कोशिश रहती है कि लोगों की राय से ज्यादा अपने अंदर की आवाज पर ध्यान दूं। मेरे लिए मानसिक शांति ज्यादा मायने रखती है।''कोंकणा सेन शर्मा की आने वाली फिल्म 'एक्यूज्ड' 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Konkona Sen Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD