Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चांदनी चौक में जल्द खत्म होगा तारों का जंजाल, अंडरग्राउंड वायरिंग का काम शुरू

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Ashish Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 14:00 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को चांदनी चौक में ओवरहेड बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की परियोजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि हमारी धरोहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुंदर बनाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा," दिल्ली ने अपने अतीत को नमन करते हुए भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया। 

चांदनी चौक सदियों से व्यापार और संस्कृति का जीवंत केंद्र रहा है। यहां की हवेलियां इतिहास की गवाही देती हैं और गलियां हमारी विरासत को संजोए हुए हैं, लेकिन लंबे समय से ऊपर लटकते बिजली के तार इस सौंदर्य पर पर्दा डालते थे और सुरक्षा के लिए भी चुनौती थे।"उन्होंने ओवरहेड बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की परियोजना के साथ मंडोली में बीवाईपीएल के 66/11 केवी जीआईएस ग्रिड सब-स्टेशन और शिवालिक, द्वारका तथा गोयला खुर्द में बीआरपीएल की चार यूटिलिटी स्तरीय बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। 

इन पहलों से लाखों परिवारों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चांदनी चौक एक ऐतिहासिक परिसर है। चांदनी चौक में लटकते खतरनाक तार यहां की सबसे बड़ी समस्या हैं। आज लगभग 160 करोड़ रुपए की लागत से 28 बड़ी सड़कों पर वायरिंग को अंडरग्राउंड करने का काम हमारे ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक इलाका है, जहां हमारे देश का इतिहास, विकास, परंपराएं और संस्कृति सब एक ही जगह पर देखने को मिलते हैं। पुरानी दिल्ली की जड़ों और यहां तक कि हवा में भी, भारत की विरासत, खुशबू और स्वागत की भावना एक साथ महसूस की जा सकती है। ऐसी जगह पर विकास बहुत जरूरी हो जाता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि आज, मुझे खुशी है कि चांदनी चौक की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक उलझे हुए, लटके हुए और खतरनाक बिजली के तार, जिनसे अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं और लोग खुला आसमान भी नहीं देख पाते थे, आज ऊर्जा मंत्रालय ने तारों को जमीन के नीचे बिछाने का काम शुरू कर दिया है।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Ashish Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD