Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

होला मुहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब में संगतों की सुरक्षा के लिए 5000 पुलिस कर्मी तैनात, 21 पार्किंगों पर शटल सेवाओं की भी दी जाएगी सुविधा

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने होले मुहल्ले से पहले श्री आनंदपुर साहिब में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

Arpit Shukla, Special Director General of Police, Special DGP, Law and Order Police, Punjab Police, Nanak Singh, Maninder Singh, Sri Anandpur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 11:59 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार श्री आनंदपुर साहिब में मनाए जाने वाले पवित्र त्योहार होला मुहल्ला के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के मद्देनजर स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज इस धार्मिक समागम को सुचारू और सुरक्षित ढंग से निपटाने के लिए वहां के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय वार्षिक होला मुहल्ला 2 मार्च से 4 मार्च, 2026 तक श्री आनंदपुर साहिब में मनाया जाएगा। डीआईजी रूपनगर रेंज नानक सिंह और एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह के साथ एक समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने निर्देश दिए कि दुनिया भर से खालसे के जन्म स्थान पर नतमस्तक होने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

वर्णनीय है कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 5000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हवाई निगरानी और भीड़ की निगरानी के लिए छह ड्रोन तैनात किए गए हैं, जिनकी लाइव फीड की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम पर की जाएगी।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सभी सेक्टर इंचार्जों और तैनात पुलिस बल को संगत के साथ बहुत ही नम्रता से पेश आने और इस समागम को सफल बनाने के लिए पूरी लगन और दृढ़ता से काम करने के निर्देश दिए। सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि होला मुहल्ला के शांतिपूर्ण और सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए रूपनगर पुलिस द्वारा कई नई पहल लागू की गई हैं ताकि संगतों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि क्षमता अनुसार कुल 21 पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं और संगतों के मार्गदर्शन के लिए पार्किंग और रूटों के लिए एक कलर-कोडिंग योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 ई-रिक्शा और 50 मिनी-बसों सहित 24 घंटे शटल सेवाएं पार्किंग क्षेत्रों पर उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि संगतों को शटल बस सेवाओं, पार्किंग पॉइंटों, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विवरण में मदद करने के लिए विभिन्न स्थानों पर क्यूआर-कोड आधारित जानकारी प्रणालियां स्थापित की गई हैं। स्पेशल डीजीपी ने कहा कि शहर की पहुंच सड़कों को कवर करने के लिए पीटीजेड और एएनपीआर कैमरों सहित लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि ट्रैफिक की आवक के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त की जा सके। 

इसके साथ ही पुलिस स्टेशन आनंदपुर साहिब में सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे लाइव निगरानी भी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पहली बार चरण गंगा स्टेडियम में प्रभावशाली भीड़ प्रबंधन के लिए तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग प्रणाली लागू की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि होला मुहल्ला का त्योहार सिख भाईचारे की चढ़दीकला का प्रतीक है, जिसमें श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की बड़ी भागीदारी होती है।

 

Tags: Arpit Shukla , Special Director General of Police , Special DGP , Law and Order Police , Punjab Police , Nanak Singh , Maninder Singh , Sri Anandpur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD