Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

14 मार्च को मोगा में भाजपा की ‘बदलाव रैली’, अमित शाह करेंगे संबोधित

Ashwani Sharma, Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 26, 2026, 17:49 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में ‘बदलाव रैली’ का आयोजन करेगी, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह  संबोधित करेंगे। यह घोषणा करते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि हर तरह से त्रस्त पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर बदलाव के रूप में भाजपा को एक विश्वसनीय और क्रेडिबल विकल्प मान चुका है।

16 मार्च 2026 को दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलने वाले कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन चार वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे करना तो दूर, आप सरकार पंजाब में कानून का राज भी सुनिश्चित नहीं कर पाई। सत्ता में आने से पहले कही गई हर बात से मुकरते हुए सरकार ने यू-टर्न लिया है।

शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बदहाल है और नशा व माइनिंग माफिया के साथ भ्रष्टाचार बेलगाम है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, कर्मचारियों को वेतन-पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुफ्त योजनाओं का बकाया न मिलने से बिजली बोर्ड और पंजाब रोडवेज भारी घाटे में हैं और महीनों से वेतन तक नहीं दे पा रहे। 

बेअदबी के दोषियों को सजा नहीं मिली, जबकि आप नेताओं पर ही माफिया से मिलीभगत के आरोप आप के नेता, सांसद और विधायक ही लगा रहे हैं। मान ने हर फसल पर एमएसपी देने का वादा पूरा करना तो दूर, पिछले चार वर्षों में केंद्र द्वारा गेहूं और धान के लिए भेजी जा रही एमएसपी में भी किसानों को कटौती झेलनी पड़ी। 

व्यापारी पंजाब सरकार के टैक्स उगाही आतंक से त्रस्त है । शहरों, कस्बों व गाँवों को जाने वाली और उनके अंदर की सड़कों को नया तो क्या बनाना चार साल में खड्डे भी नहीं भर पाई आप सरकार । शर्मा ने आगे कहा कि पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं रोज हो रही हैं। 

बड़े व्यापारियों के साथ-साथ अब फिरौती के लिए फोन आटा-दाल बेचने वाले किराना दुकानदारों तक को आ रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ियों को सरेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है। गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चलाकर जिसे चाहें मार रहे हैं, और अब तो पुलिस थानों तथा एसएसपी कार्यालयों के बाहर भी बेखौफ वारदातें हो रही हैं।

शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने वाली पंजाब पुलिस को अरविन्द केजरिवल और भगवंत मान ने अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने में इतना व्यस्त कर दिया है कि पुलिस अपने ही थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

अंत में शर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता आप सरकार से छुटकारा पाकर राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाएगी और पंजाब को विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी।

 

Tags: Ashwani Sharma , Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD